NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार
रायगढ़

प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार

एसपी शशिमोहन सिंह ने किया फोगर सिस्टम का शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा ही सच्ची मानव सेवा के पावन भाव को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रसिद्ध मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा ने मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए शहर की गौशाला में एक अनुकरणीय पहल की है। प्रचंड गर्मी से गौ माताओं को राहत देने के पवित्र उद्देश्य से गौशाला परिसर में आधुनिक फोगर सिस्टम लगाया,जिसका भव्य शुभारंभ आज 27 मई को सुबह 10.45 बजे जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया।

गौ पूजन से हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल कोषा अध्यक्ष मधु गुप्ता व सभी सदस्यों ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वहीं शाखा के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि एसपी शशिमोहन सिंह का आत्मीय स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
एसपी ने खिलाया गौ माता को चारा-प्रसाद–मुख्य अतिथि एसपी शशिमोहन सिंह ने स्वयं गौ माता का पूजन कर उन्हें चारा एवं प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने बटन दबाकर फोगर सिस्टम का शुभारंभ किया। फोगर शुरू होते ही ठंडी फुहारों से पूरा गौशाला परिसर सुहावना हो गया और गौ माता की जय के जयकारों से स्थल गुंजायमान हो उठा। वहीं इस अवसर पर एसपी शशिमोहन सिंह ने शाखा के इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा, गौ सेवा और उनकी सुरक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। यह जीवन का सबसे बड़ा पवित्र धर्म-कर्म है। वहीं मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।वहीं उन्होंने शाखा सदस्यों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, गौशाला अध्यक्ष अजय रतेरिया व  सदस्यों ने एसपी शशिमोहन सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए मंच सदैव तत्पर रहेगा।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल कोषा अध्यक्ष मधु गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

शांति प्रेम और मित्रता का संदेश देता है श्री कृष्ण सुदामा मिलन- श्रीधराचार्य

सेवांजली की बैठक और जूनियर क्लब का हुआ गठन

आर.एल. हॉस्पिटल में 17 को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौटियाल रहेंगे उपलब्ध

मानवाधिकार दिवस पर जिला अपर सत्र न्यायालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जिंदल कंपनी के खिलाफ युवाओं ने फिर खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का आयोजन
Next Article बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज, खुले में कुर्बानी, डीजे पर रोक

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?