NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का आयोजन
रायगढ़

सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:12 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा परमो धर्म: के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने आज शहर में सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। क्लब ने रामनिवास टॉकीज चौक युवा संघ के साथ मिलकर प्रचंड गर्मी से बेहाल राहगीरों के लिए सर्वप्रथम दोपहर 1:30 बजे राहत शिविर का आयोजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल ‘संजीवनी’, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल एवं श्रीमती पल्लवी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में क्लब के सदस्यों ने सैकड़ों राहगीरों को सफेद गमछा, आमपना, शरबत और छाछ का वितरण किया। तपती दोपहर में ठंडी छाछ और गमछा पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

होटल ट्रिनिटी में हुई आधिकारिक विजिट मीटिंग

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि सेवा कार्य के पश्चात दोपहर 2:30 बजे होटल ट्रिनिटी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा विजिट मीटिंग का आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डीजी अमित जायसवाल एवं श्रीमती पल्लवी जायसवाल का गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल ‘संजीवनी’, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, नीरज गुप्ता, सुबोध खीरवाल, गिरधर खेमका, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल, उत्पल जायसवाल, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, रोशन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जयंत श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

सेवा कार्य को देंगे और भव्यता

मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन अमित जायसवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर का सेवा कार्य नि:संदेह सराहनीय है। हम सभी मिलकर सामाजिक सेवा को और भव्यता देंगे ताकि जरूरतमंदों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचे। वहीं मीटिंग में क्लब की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन एवं समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसी तरह  शासकीय स्कूल तारापुर के एनएसएस प्रभारी भोज राम पटेल को एनएसएस प्रकोष्ठ के लिए सालासर फर्नीचर की ओर से एक पोडियम भेंट किया गया, ताकि विद्यालय के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।वहीं रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने आगामी विश्व तंबाकू मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही रोटरी फाउंडेशन को 500 डॉलर का सहयोग भी क्लब की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You Might Also Like

भाजपा पार्षद ने आबादी भूमि पर किया बेजाकब्जा

स्वच्छता रैकिंग में रायगढ़ को 56वां रैंक

एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

कूलर में करंट लगने से युवक की मौत

कलेक्टर की संवेदनशील पहल, स्कूल की पाली के दौरान कक्षा 9वीं-10वीं के 1860 बच्चों को मिल रहा गरम पौष्टिक भोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तरुण व्यवसायी वर्ग का 31 मई को समापन, श्रीराम अरावकर देंगे उद्बोधन
Next Article प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?