NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जशपुरनगर

थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी

बेटी का आधार-कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने भटक रही थी

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:30 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। एक महिला ने मोबाइल टावर पर चढक़र सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 5 बजे महिला कुनकुरी थाने में लगे टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ी और फंदा बनाकर लटक गई।
महिला अपनी बच्ची का आधार कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भटक रही थी। महिला ने सुसाइड से पहले डायल 112 पर कॉल किया था, पुलिस से उसने अपनी समस्या बताई थी, जिसके बाद उसे समझाइश दी गई थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। यह भी बताया जा रहा है कि निलिमा लकड़ा (22) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, वह फोन पर अक्सर सुसाइड के वीडियो देखा करती थी।
दरअसल, निलिमा लकड़ा (22) ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। एक दिन पहले निलिमा सोमवार (25 मई) को अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनवाने इधर ऊधर भटक रही थी। बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने अपनी मां के साथ हॉस्पिटल भी गई थी, इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार तडक़े सुबह उसने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद वह थाना परिसर के सामने स्थित वायरलेस टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।

समझाने के बावजूद लगाई फांसी

अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाकर समय लेने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद महिला ने टावर पर ही फांसी लगा ली। टॉवर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में परेशानी हुई। करीब 3-4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। इस दौरान थाना परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एएसपी राकेश पटनवार ने बताया कि शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

दो दिवसीय फन मेला एवं शिल्प कला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

साइबर फ्राड मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

विद्यार्थी अपनी क्षमता का शत प्रतिशत उपयोग अध्यापन में करे तो बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा : विनोद गुप्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
Next Article साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?