NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

घायल चार में दो की हालत गंभीर

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:29 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
2 Min Read

नारायणपुर। मंगलवार शाम नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरिया के कुम्हार पारा में एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। पत्थलगांव से भण्डरी बारात जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे सेमर के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन का सामने का बोनट और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौडक़र घटनास्थल पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में चार युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय वाहन जैसे ही गोरिया पंचायत के कुम्हार पारा मोड़ के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और तेज रफ्तार पिकअप सीधे सडक़ किनारे स्थित बड़े सेमर के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सूचना मिलते ही सरपंच ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नारायणपुर अस्पताल भेजा गया। हादसे में घायल युवकों की पहचान इलियास खलखो, हेमंत खलखो, अजय लकड़ा और हेरमन खलखो के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चारों घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दो युवकों को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि दो को सामान्य चोट लगी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

You Might Also Like

पकड़ा गया अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का झूठ, रिपोर्ट निकली फर्जी

डॉ. सम्पत अग्रवाल विधायक के हाथों में मया के खजाना काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

‘टिकट वापस करने की अफवाह बीजेपी आईटी सेल ने फैलाई’

ट्रक की जबरदस्त ठोकर से कार सवार 4 दोस्तों की मौत

कांग्रेसी नेताओ के अमर्यादित बयान बस्तर में शांति के मार्ग में बाधक : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उद्योगों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Next Article छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?