NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डिग्री कॉलेज-महापल्ली फोरलेन में बड़ा घोटाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डिग्री कॉलेज-महापल्ली फोरलेन में बड़ा घोटाला
रायगढ़

डिग्री कॉलेज-महापल्ली फोरलेन में बड़ा घोटाला

बी-1 रिकॉर्ड में खुलासा, शासकीय कोटवारी जमीन ‘रायगढ़ एजुकेशन सोसायटी’ के नाम दर्ज, फर्जी मुआवजे की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:24 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। डिग्री कॉलेज से महापल्ली फोरलेन में कोटवारी जमीन घोटाले के पुख्ता दस्तावेज सामने आए हैं। ग्राम पंडरीपानी की 2.8490 हेक्टेयर जमीन, जो नियमानुसार शासकीय कोटवारी मद में दर्ज होनी थी, उसे राजस्व रिकॉर्ड में ‘रायगढ़ एजुकेशन सोसायटी’ के नाम भूमिस्वामी दर्ज कर दिया गया है। अब इसी आधार पर फोरलेन मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भू-अभिलेख की बी-1 प्रति के अनुसार ग्राम पंडरीपानी, हल्का नं. 00038 में खसरा नं. 115, रकबा 2.8490 हेक्टेयर जमीन पर रायगढ़ एजुकेशन सोसायटी रायगढ़ कृषि भूमि दर्ज है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 183 के तहत कोटवारी जमीन शासकीय होती है। कोटवार की मृत्यु के बाद यह शासन में वापस आ जाती है। इसे किसी सोसायटी या निजी संस्था के नाम नहीं चढ़ाया जा सकता। आरोप है कि रायगढ़ राजस्व विभाग ने मिलीभगत कर कोटवारी जमीन को सीधे रायगढ़ एजुकेशन सोसायटी के नाम भूमिस्वामी दर्ज कर दिया। अब फोरलेन की जद में यही जमीन आने पर सोसायटी के नाम से लाखों का मुआवजा प्रकरण तैयार हो रहा है, जबकि यह राशि शासन को मिलनी चाहिए थी। पंडरीपानी के ग्रामीणों का कहना है कि यहां के कोटवार की मृत्यु 10 साल पहले हो चुकी है। तब से रायगढ़ एजुकेशन सोसायटी का कब्जा है। पटवारी-आरआई ने रिकॉर्ड दुरुस्त करने की जगह सोसायटी के नाम एंट्री कर दी। अब मुआवजा देखकर फाइल दौड़ाई जा रही है।
डिग्री कॉलेज से महापल्ली फोरलेन 12 किमी का हृ॥्रढ्ढ प्रोजेक्ट है। कुल भूमि अधिग्रहण 45 हेक्टेयर और मुआवजा राशि 80 करोड़ से अधिक है। अधिग्रहण प्रक्रिया 2025 से चल रही है। यहां बता दे की रायगढ़ राजस्व विभाग द्वारा इस फोरलेन मार्ग पर अवैध तरीके से मुआवजा प्रकरण बनाकर शासन को करोड़ों का चूना लगाने की तैयारी की गई है। अगर इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो और बड़े खुलासे सामने आयेंगे।

अधिकारियों ने मातहतों की नहीं सुनी

बताया जा रहा है कि कई पटवारियों ने रायगढ़ एजुकेशन सोसाइटी के नाम से दर्ज कोटवारी जमीन का नाम हटाकर शासन के मद में नामांतरण करने की लिखित बात कही थी। लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत के कारण अब तक कोटवारी जमीन को शासन के पक्ष में नामान्तरीत नहीं किया। जिसके कारण अब फोरलेन मुआवजा में रायगढ़ एजुकेशन सोसाइटी को अनैतिक लाभ दिए जाने की प्रबल संभावना है।

पटवारी का यह है कहना

इस संबंध में क्षेत्र के पटवारी उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह सेवा भूमि है जो पहले से ही रायगढ़ एजुकेशन सोसाइटी के नाम पर दर्ज चली आ रही है हमने आला अधिकारियों को अपने प्रपत्र में सेवा भूमि होना उल्लिखित कर दिया है मुआवजा प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है।

You Might Also Like

मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में हम पुन: विश्व गुरु बनने का वैभव पाएंगे-विजय अग्रवाल

कोतरलिया शासकीय स्कूल में हुआ भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण

February 15, 2024

बंगुरसिया वन क्षेत्र में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

एसईसीएल के सीजेएम के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो नदी को दूषित करने वाले,… सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना
Next Article बिजली-पानी और पेंशन समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?