NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केलो नदी को दूषित करने वाले,… सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केलो नदी को दूषित करने वाले,… सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना
रायगढ़

केलो नदी को दूषित करने वाले,… सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना

17 लाख टन आयरन कंसंट्रेट वाले ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए 6 जुलाई को जन सुनवाई

lochan Gupta
Last updated: May 27, 2026 12:24 am
By lochan Gupta May 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मेसर्स सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पतरापाली, कोतरलिया और सियारपाली में प्रस्तावित विशाल ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई 6 जुलाई 2026, सोमवार को आयोजित की गई है। केलो नदी को प्रदूषित करने के मामले में बदनाम सिंघल प्लांट की एक और यूनिट स्थापना से पूर्वांचल में लोगो में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। यहां भी कई गाँव के खेत बर्बाद हो जाएंगे और किसानों की रोजी रोटी छीन जाएगी।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 14 सितंबर 2006 की अधिसूचना के तहत कंपनी ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में आवेदन किया है। लोक सुनवाई प्रात: 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पतरापाली (पूर्व) के सामने मैदान में होगी। कंपनी रायगढ़ तहसील में एकीकृत स्टील प्लांट लगाना चाहती है। जिसमें मुख्य यूनिट 17 लाख टीपीए, पेलेट प्लांट 12 लाख टीपीए, कोल वासरी 6 लाख टीपीए इसके अलावा ऑक्सीजन-नाइट्रोजन प्लांट, कोल गैसीफायर और ब्रिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शामिल है।

100 से ज्यादा उद्योग पहले से, प्रदूषण से जीना मुहाल

सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट की लोक सुनवाई 6 जुलाई को होगी, लेकिन उससे पहले ही पतरापाली, कोतरलिया और आसपास के 20 गांवों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में पहले से 100 से ज्यादा वृहद उद्योग हैं, जिनके प्रदूषण से खेती-बाड़ी चौपट हो रही है और सांस लेना मुश्किल है। रायगढ़ को देश के सबसे प्रदूषित जिलों में गिना जाता है। सीपीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यहां पीएम10 का स्तर मानक से 3 गुना ज्यादा रहता है। नया 160 एमडब्ल्यू पावर प्लांट, कोक ओवन, सिंटर प्लांट और कोल वाशरी से सल्फर डाइऑक्साइड, फ्लाई ऐश और कोयले की धूल और बढ़ेगी।

खेती जाएगी, नौकरी की गारंटी नहीं

प्रस्तावित प्लांट के लिए पतरापाली, कोतरलिया, सियारपाली की जमीन जाएगी। ज्यादातर परिवार धान, सब्जी और महुआ पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने उद्योगों में स्थानीय लोगों को सिर्फ मजदूरी मिली, स्थायी नौकरी बाहरी लोगों को दी गई।

You Might Also Like

तालाब में तैरते मिली ग्रामीण की लाश

लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंघानिया ने पेश की प्रबल दावेदारी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर गोयल राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

गल्र्स कॉलेज में इतिहास स्नाकोत्तर संकाय आरंभ

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेडिकल कॉलेज रोड बना अवैध कब्जों का अड्डा, एंबुलेंस तक को नहीं मिल रहा रास्ता
Next Article डिग्री कॉलेज-महापल्ली फोरलेन में बड़ा घोटाला

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?