NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वार्ड समिति की संयुक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वार्ड समिति की संयुक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित
रायगढ़

वार्ड समिति की संयुक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:37 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम में आज वार्ड समिति क्रमांक 01 एवं 02 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के अधोसंरचना विकास एवं सामुदायिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुत तीनों प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए।
वार्ड समिति क्रमांक 01 की बैठक में प्रथम प्रस्ताव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 रामपुर तिराहा के पास अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृत के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित स्थल वन मंडल के क्षेत्राधिकार में होने के कारण चयनित स्थल की मांग हेतु नियमानुसार प्रस्ताव समिति के समक्ष विचारार्थ रखा गया, जिसे बहुमत से पारित किया गया।
इसी प्रकार वार्ड समिति क्रमांक 01 में द्वितीय प्रस्ताव अंतर्गत विधायक मद से वार्ड क्रमांक 08 अंतर्गत डीजीएमएस ऑफिस के समीप बड़े रामपुर मुख्य मार्ग पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव रखा गया। प्रस्तावित स्थल वन मंडल क्षेत्राधिकार में होने के कारण आवश्यक प्रक्रिया के तहत स्थल मांग प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों द्वारा बहुमत से स्वीकृति प्रदान की गई।
वहीं वार्ड समिति क्रमांक 02 की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव के तहत वार्ड क्रमांक 47 ग्राम विजयपुर में सडक़ चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित वन भूमि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3(2) के तहत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रस्ताव को भी समिति द्वारा बहुमत से पारित किया गया।
बैठक के दौरान वार्ड समिति क्रमांक 01 के अध्यक्ष एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू तथा वार्ड समिति क्रमांक 02 के अध्यक्ष पार्षद आशीष तांबेकर ने कहा कि प्रस्तावों के पारित होने से शहर के विकास को सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन एवं सडक़ अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के आगे बढऩे से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
महापौर जीवर्धन चौहान ने भी बैठक में पारित प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक अधोसंरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावों के क्रियान्वयन से शहर के विकास को और गति मिलेगी। बैठक में वार्ड समिति के पार्षद सदस्यगण एवं मनोनीत सदस्य गण अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अवैध कबाड़ से लदी ट्रक पकड़ाई, 9 टन स्कै्रप जब्त

डेंगू जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली

डेंगू नियंत्रण को लेकर फील्ड पर दिखे सजगता-कलेक्टर

आज से श्याम बगीची में ऐतिहासिक पांच दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन

पुलिस की शराब तस्करों पर दबिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।
Next Article भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा ईद-उल-जुहा पर्व, शांति समिति की बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?