NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सारंगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर, वर्षा बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि, शीतल भोई, डीएमओ सारंगढ़, अपेक्स बैंक नोडल, सहकारिता विभाग के अधिकारी, जिले के समस्त तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़, कृषि विभाग के मैदानी स्तर के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर द्वारा जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांर्गत एग्रीस्टेक में पंजीयन हेतु शेष बचे कृषकों का एक सप्ताह के अंदर शतप्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। खरीफ 2025 में धान बेचने वाले ऐसे कृषक जिनका एग्रीस्टेक में पंजीयन नही हुआ था उन कृषकों का 15 जून तक फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कृषक 15 जून तक फार्मर रजिस्ट्री नही कराते है तो खरीफ 2026 में सहकारी समिति में धान विक्रय से वंचित हो जायेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभ मिलना बंद हो जायेगा।
बैठक में कलेक्टर ने रासायनिक खाद विक्रय पर किसी भी प्रकार के अनियमितता या अधिक दर पर विक्रय किये जाने पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं को खरीफ 2026 में सभी वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने एवं कृषकों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिला में निगरानी समिति का गठन कर उर्वरकों की बिक्री पर कड़ी नजर रखते हुए उर्वरकों के अवैध भंडारण, जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक दर आदि के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। अभी तक जिले में 44 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिसमे से 7 उर्वरक विक्रेताओं का प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की गयी है तथा 26 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं। वर्तमान में जिले के सहकारी समितियों में रासायनिक खाद 17345 मे.टन एवं बीज 10140 क्विंटल भण्डारण किया गया है साथ ही जिले के समस्त किसानों को खाद एवं बीज का तत्काल उठाव करने हेतु सलाह दिया गया है।

You Might Also Like

सीएमएचओ डॉ निराला ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

बी फार्मेसी पढ़े युवा रमेश प्रेमी ने खेती में तलाशी स्वरोजगार

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित: कलेक्टर

नशा मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने हेतु भटगांव आईटीआई में शिविर का आयोजन

पवनीं के निस्तारी दर्री तालाब को भू-माफियाओं ने किया कब्जा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
Next Article आखिर छोटे भाई के साथ भाईयों ने क्यों किया अमानवीय कृत्य

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?