NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
रायपुर

‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में शामिल हुए वित्त मंत्री

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। रायपुर के अग्रसेन धाम में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। श्री चौधरी ने कहा भाजपा का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचार धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है ।प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत है. उन्होंने कहा, हमारा दायित्व सरकार चलाने के साथ साथ संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जब विकास नहोगा, तभी ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र सार्थक होगा। पुस्तकों के अध्ययन पर दिया जोर देते हुए ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से वैचारिक रूप से समृद्ध होने का आह्वान किया।. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़ी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करना चाहिए. विचारों से समृद्ध कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है।. पुस्तकें हमें दिशा देती हैं और नीतिगत स्पष्टता लाती हैं। विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकसित भारत 2047’ का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अमूल्य है।भाजपा का कार्यकर्ता समर्पण और कर्मनिष्ठा की मिसाल है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 18 महीनों में 34 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, 1.8 लाख व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टे वितरित, 47 गांव नक्सल मुक्त हुए और तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 प्रति मानक बोरा की गई है. यह सब ‘अंत्योदय’ की सोच का परिणाम है। इस अवसर पर रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष, प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रशिक्षण वर्ग में संगठन रचना, केंद्र-राज्य की योजनाओं, सोशल मीडिया के उपयोग और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। मंत्री चौधरी के संबोधन के दौरान अंत्योदय पर जोर दिया।

You Might Also Like

ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएनएल सेवा विस्तार पर जोर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट

शादी ना होने से परेशान युवक ने होटल बुक कर लगाई फांसी

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान : मुख्यमंत्री साय

खुद को बम से उड़ाना चाहता था कांग्रेस महापौर का साला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
Next Article प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?