NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलीबा के सुशासन शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > कलीबा के सुशासन शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम
छत्तीसगढ़

कलीबा के सुशासन शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

आवेदन लेकर पहुंचे 460 लोग, मौके पर ही बांटे गए राशन कार्ड

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
6 Min Read

नारायणपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा सुशासन तिहार अब गांवों में लोगों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड की कलीबा पंचायत में आयोजित सुशासन शिविर में गुरुवार को सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 17 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उन्हें एक ही जगह पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में लोगों ने जमीन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, सडक़, पेंशन, कृषि, पशुपालन और अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय शामिल हुईं, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मकसद अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी रोकने के लिए भी अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को सरकार ने बहुत कम समय में धरातल पर उतारा है। महतारी वंदन योजना, कृषि उन्नति योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बन गया है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर उसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिविर में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया समझाई।
इस शिविर में कुल 460 मांग और शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायत विभाग में सबसे ज्यादा 191 आवेदन आए। इसके अलावा राजस्व विभाग में 78, पीएचई में 52, विद्युत विभाग में 30, पशु विभाग में 30, खाद्य विभाग में 25, क्रेडा में 20, कृषि विभाग में 11, महिला एवं बाल विकास विभाग में 7, कौशल विकास विभाग में 5, लोक निर्माण विभाग में 4, मत्स्य विभाग में 4, वन विभाग में 3, चिकित्सा विभाग में 3, पर्यटन विभाग में 2, परिवहन विभाग में 2, जल संसाधन विभाग में 1, शिक्षा विभाग में 1 और पुलिस विभाग में 1 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर के दौरान कई हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ भी वितरित किए गए। जिसमे शिक्षा विभाग द्वारा 20 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग ने 20 फलदार पौधों का वितरण किया, जबकि 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए गए।14 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, पशु विभाग द्वारा 45 नग चूजों का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए। राजस्व विभाग द्वारा 10 ऋण पुस्तिकाएं और खाद्य विभाग द्वारा 10 राशन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो रहा है और योजनाओं की जानकारी भी आसानी से मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सरकार गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की भी सराहना की।
कार्यक्रम में एसडीएम नंद जी पांडे, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह, मलिता बाई, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्भित,मण्डल उपाध्यक्ष संतोष चौबे,अभिनंद खलखो, विश्वनाथ सिदार, प्रतिमा भगत, गायत्री देवी बैगा, जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह, तहसीलदार प्रमोद पटेल, नायब तहसीलदार विष्णु गुप्ता, बीईओ सुदर्शन साय पैंकरा, पंचायत निरीक्षक असीम टोप्पो,सुनील अम्बष्ठ सहित क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

अंबिकापुर में एक के बाद एक पड़े भूकंप के दो झटके

जिले के मिरौनी में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन

बीजापुर में 30 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण

एनकाउंटर के डर से 50 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा

४५० आईईडी पार कर पहाड़ी पर चढ़े जवान…३१ नक्सली मारे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना:, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन बिक्री का शुभारंभ
Next Article नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?