NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम
रायगढ़

भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम

श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, प्रशासन के निर्देश पर उद्योगों में गर्मी से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर पहल

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न उद्योगों में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, ड्राइवरों, खलासियों एवं अन्य श्रमजीवी कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उपसंचालक श्री राहुल पटेल ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में स्थापित विभिन्न कारखानों एवं औद्योगिक संस्थानों में गर्मी एवं लू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रमिकों को कार्यस्थलों पर नियमित रूप से ओआरएस, शरबत, नींबू पानी एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे भीषण गर्मी में सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के लिए रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उन्हें तीव्र गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिदिन उद्योगों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के लिए लगातार राहत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अडानी रायगढ़ में ओआरएस वितरण एवं श्रमिकों को गर्मी से बचाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जेपीएल तमनार द्वारा श्रमिकों एवं आमजनों के लिए नींबू पानी वितरण किया गया। वहीं एनटीपीसी लारा परियोजना में ओआरएस एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। प्रशासन द्वारा उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम में श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यस्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रमिक सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।

You Might Also Like

कोलम चितवाही में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें-जिला पंचायत सीईओ

अमलीभौना में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

प्लेसमेंट कर्मियों का रायगढ़ नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन, सीधा वेतन भुगतान की मांग

अस्पताल के फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने कुतरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण
Next Article पेंशनरों की हुंकार ‘दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो

खबरें और भी है....

सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सीएम साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म
कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना
मेकाहारा में उपचार कराने आने वाले मरीज के परिजन खाना पकाने हो रहे परेशान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने बरगद के नीचे लगाई चौपाल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?