NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
रायगढ़

फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर

दो आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर प्लांट में करते थे सप्लाई

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में फर्जी ई-वे बिल के जरिए स्क्रैप की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही थी। कुछ दिन पहले कबाड़ से भरे वाहनों को पकड़ा गया था, जिसके बाद जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को पुसौर थाना क्षेत्र में कबाड़ से भरे दो वाहन पकड़े गए थे। मामले की जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर कुबेर यादव (37), निवासी मेदनीपुर जिला महासमुंद और सरोज भोई (44), निवासी बांदूटिकरा ओडिशा से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से स्क्रैप लेकर रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र जा रहे थे। जांच में नीरज अग्रवाल द्वारा दिए गए टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में कई गड़बडिय़ां मिलीं। दस्तावेजों में माल भेजने की जगह अलग-अलग दर्ज थी। इससे पुलिस को स्क्रैप चोरी का शक हुआ और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ओडिशा के भेडन थाना क्षेत्र स्थित मसौदी इंटरप्राइजेस पहुंची, जहां फर्म संचालक गुलाम हैदर और उसके भाई गुलाम मोहम्मद से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग कबाड़ व्यापारियों से स्क्रैप खरीदते थे। इस स्क्रैप को ओडिशा, रायगढ़ और रायपुर के व्यापारियों तक कभी वैध दस्तावेजों के साथ तो कभी बिना ई-वे बिल के भेजा जाता था। आरोपियों ने यह भी माना कि जब पुलिस ने ट्रकों को पकड़ा, तब रायगढ़ निवासी नीरज अग्रवाल के कहने पर रात में फर्जी ई-वे बिल बनाए गए और व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए। इसका मकसद पुलिस और कोर्ट के सामने इन्हें असली दस्तावेज बताकर ट्रकों को छुड़ाना था। पुलिस ने आरोपी गुलाम हैदर से मसौदी इंटरप्राइजेस फर्म और जीएसटी बिल से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि आरोपियों ने राज्य शासन को जीएसटी का नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(3), 338, 340(2), 61 समेत अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।
आरोपियों को जेल भेजा गया
पुसौर पुलिस ने पहले ही आरोपी गुलाम हैदर और गुलाम मोहम्मद, निवासी ओडिशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अब ड्राइवर सरोज भोई और कुबेर यादव को भी सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले का मुख्य आरोपी नीरज अग्रवाल अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

You Might Also Like

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल 326 का शपथ ग्रहण संपन्न

सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चतकालीन हड़ताल

बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

जिला मुख्यालय में 2 से 4 नवंबर तक होगा राज्योत्सव का आयोजन

भारी वाहन की ठोकर से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी
Next Article सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?