NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी
रायगढ़

बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

ट्रांसपोर्टर सहित 2 की मौत, 2 अन्य घायल, घरघोड़ा व तमनार के बीच हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सडक़ दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग कैंपर वाहन में सवार होकर घरघोड़ा की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन गांव के बाहर बने स्वागत द्वार से टकरा गई। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र पांडे (45) ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। तमनार क्षेत्र में काम होने के कारण वे गुरुवार देर शाम रोहित कश्यप (35), जितेन्द्र सिंह (56) और विपिन सिंह (38) के साथ कैंपर वाहन में घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झरियापाली और देवगढ़ के बीच तेज रफ्तार वाहन स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येंद्र पांडे और वाहन चालक रोहित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेन्द्र सिंह और विपिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि कैंपर वाहन के स्वागत द्वार से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों का ट्रांसपोर्ट का काम इस क्षेत्र में चल रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब

‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं छत्तीसगढ़ की अद्वितीया सामजी

भारी वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत, जांच शुरू

ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवकों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डिवायडर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल, हुंकराडीपा रोड पर हुआ हादसा
Next Article फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?