रायगढ़। शहर कि प्रतिष्ठित फर्म यूनिक टेलर्स के संचालक लक्ष्मी प्रसाद राठौड़ जी कि धर्म पत्नी श्रीमती उत्तरा देवी राठौड़ जी का आकस्मिक निधन हृदयाघात से कल दिनांक 21.05.26 को शाम 7.30 बजे उनके कोतरा रोड विकास नगर गली नंबर 2 स्थित निवास पर हो गया, उनकी उम्र 63 वर्ष थी,वो अपने पीछे 2 पुत्र संजय राठौड़, राजीव राठौड़ (आई.टी विभाग अदानी प्लांट, रायगढ़ ) एवं 2 पुत्रियों, पोते, पोतियो सहित भरे, पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गयी, उनकी अंतिम यात्रा आज सवेरे उनके निवास स्थान से प्रात: 10 बजे कायाघाट स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी



