NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट व खाद की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट व खाद की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट व खाद की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
3 Min Read

बिलाईगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की किल्लत, खाद की कमी एवं लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाकेश्वर देवांगन के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें प्रमुख रूप से शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बिलाईगढ़ एसडीएम को सौंपा गया।
विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। वहीं किसानों को खाद की कमी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों एवं समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष भीषम साहू, जिला सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष इन्दु पड़वार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण भट्ट, नेमीचंद केशरवानी, गोपाल पांडेय, शेखर भट्ट, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, यशवंत साहू, डीसु सीदार, अरविंद मनहर, सुनील आदित्य, रामा हिरवानी, योगेश्वरी साहू, धनेश साहू, कोमल साहू, बलराम देवांगन, अर्जुन रात्रे, हरियर साहू, विनोद साहू, डिगेश यादव, जानमोहम्मद खान, बृजमोहन चंद्रा, आशीष भट्ट, कौशल साहू, संजय साहू, सम्भु डाडसेना, शेखर हिरवानी, लोकनाथ पटेल, सलीम नवरत्न, अप्पू नवरंग, भोज खूँटे, कन्हिया, राकेश, हेमंत देवांगन, छत्रराम शारथी, पुनेश्वर वर्मा, सालिम साहू, तिजराम देवांगन, पवन यादव, शैलेंद्र साहू, पीतांबर साहू, शशि राजपूत, रंजित कर्ष, रामगोपाल साहू, महेश साहू, संजय कुर्रे, रामनारायण साहू, भूषण साहू सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीईओ एल.पी. पटेल निलंबित

नाले में गिरी कार दो की मौत, तीन घायल

पोलियो की खुराक पिलाना है दो बूंद हर बार

राजनीति ने न्याय को पछाड़ा? नपा एक, नियम एक कार्यवाही अलग क्यों?

आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग में गड़बड़ी पर रखें निगरानी : कलेक्टर साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 151 साप्ताहिक पारायण महायज्ञ पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ
Next Article जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँची विधायक उत्तरी जांगड़े

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?