NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के हाथों में छत्तीसगढ़ की विरासत, कलाकारों में जागी उम्मीद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के हाथों में छत्तीसगढ़ की विरासत, कलाकारों में जागी उम्मीद
सारंगढ़

संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के हाथों में छत्तीसगढ़ की विरासत, कलाकारों में जागी उम्मीद

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिला को सजाने और सँवाने वाले कलेक्टर डॉ. कन्नौजे जी ने जो छाप छोड़ी है, वे उससे बेहतरीन छाप अब छग संस्कृति, पर्यावरण धर्मन्यास विभाग को दे रहें है। अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और अद्भुत जनजातीय विरासत के लिए देशभर में मशहूर छग अब सांस्कृतिक संरक्षण के एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। आधुनिकता की आंधी में जहां प्रदेश की कई प्राचीन लोक कलाएं और परंपराएं विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी हैं, वहीं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में हाल ही में हुए प्रशासनिक बदलाव ने कला जगत में एक नई उम्मीद जगा दी है। विभाग के नव पदस्थ संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के पदभार ग्रहण करते ही विभागीय गलियारों में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए गंभीर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो डॉ. कन्नोजे के नेतृत्व में विभाग अब केवल साल में एक – दो बार होने वाले औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव में बिखरी छग की लोक कलाओं, पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोक साहित्य और उपेक्षित कलाकारों को मुख्यधारा में लाने के लिए एक ठोस और स्थायी कार्य योजना पर काम कर रहा है।

उपेक्षित कलाकारों का होगा दस्तावेजीकरण

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, नए संचालक की प्राथमिकता में सबसे ऊपर उन लोक कलाकारों और विधाओं का दस्तावेजीकरण करना है, जो बरसों से आर्थिक तंगी व प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रहे हैं। छग की आत्मा कही जाने वाली पंथी, राऊत नाचा, करमा, सुवा, ददरिया, चंदैनी और भरथरी जैसी विधाएं मंचों की कमी और घटती प्राथमिकताओं के कारण कमजोर पड़ रही थीं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि – डॉ. संजय कन्नौजे की नई सोच के तहत इन कलाकारों को न केवल उचित मंच और आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय के साथ – साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों के कायाकल्प की चुनौती

संस्कृति के साथ – साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की कमान भी डॉ. कन्नौजे के कंधों पर है। प्रदेश के कई प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक मठ और धार्मिक स्थल लंबे समय से अतिक्रमण, अव्यवस्था और बेहतर रखरखाव की बांट जोह रहे हैं। ऐसे में विभागीय नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन योजनाओं को कागजों से निकाल कर धरातल पर लागू करने की होगी। ?सांस्कृतिक विशेषज्ञों का मानना है कि- यदि डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में योजनाओं को सही मायनों में धरातल पर उतारा गया, तो इससे न सिर्फ संस्कृति बचेगी, बल्कि पर्यटन और रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। बहरहाल, संस्कृति विभाग में इस समय नई कार्य शैली को लेकर जबर्दस्त सकारात्मक माहौल है, और पूरे कला जगत की नजरें अब डॉ. संजय कन्नौजे के अगले कदमों पर टिकी हैं।

You Might Also Like

डीईओ पटेल के आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षक मिले अनुपस्थित

बढ़ती लू के थपेड़ों से स्कूली विद्यार्थी हो रहे परेशान

ग्रा.पं. हरदी सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार

भाजपा के संसदीय कार्य काल से जनता का उठा भरोसा : पुष्पा देवी

मरार पटेल समाज सारंगढ़ के समारोह में शामिल हुए सांसद राठिया, भवन हेतु 10 लाख की घोषणा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
Next Article महादेव मंदिर प्रांगण के बरगद छाँव में हुआ सुशासन शिविर

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?