रायगढ़. मां मंगला कंपनी में काम करने जा रहे एक सिक्युरिटी गार्ड को कार चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी कृष्णा यादव पिता गुहाराम यादव (45 वर्ष) रायगढ़ के नटवरपुर स्थित मां मंगला कंपनी में विगत पांच माह से सिक्युरिटी गार्ड का नौकरी करता था। इससे हर दिन अपने घर से ही बाइक में आना-जाना करता था। ऐसे में विगत 18 मई को भी रात में घर से मां मंगला कंपनी के लिए निकला था। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे ग्राम चुनचुना के पास पहुंचा ही था कि एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के कोटवार ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा और उसके मोबाइल से कृष्णा यादव के पत्नी पर फोन कर बताया कि कृष्णा का एक्सीडेंट हो गया है, जिसे रायगढ़ मेडिकल कालेज भेजा गया। ऐसे में उसके परिजन रायगढ़ पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में मंगलवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।
कार-बाइक में भिडंत, बाइक चालक की मौत



