NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्यों की हुई गहन समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्यों की हुई गहन समीक्षा
रायगढ़

प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्यों की हुई गहन समीक्षा

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य आधारित निर्देश, अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण कराने पर जोर

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति, लंबित कार्यों तथा जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने योजनाओं की समीक्षा कर पीएम आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तर के योजना प्रभारी अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के विकासखंड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अप्रारंभ आवासों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई।
जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने योजनाओं एवं कामकाज की समीक्षा करते हुए विकासखंड स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित एवं अप्रारंभ आवासों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही प्रगतिरत आवासों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायतवार और फील्ड नोडलवार जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मनरेगा के विभिन्न कार्यों और प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एजेंडे के अनुसार पंचायतवार श्रमिक उपलब्धता, मानव दिवस सृजन, श्रमिकों के ई-केवाईसी, एनएमएमएस उपस्थिति, जियो टैगिंग, कार्य पूर्णता, जल संरक्षण संबंधी कार्यों तथा एबीपीएस खातों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा फील्ड स्तर पर सतत निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया। जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन को गति देने के लिए लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन

ट्रेक्टर की ठोकर से युवक हुआ गंभीर

वित्तीय साक्षरता से सशक्त होंगे ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह

विस्फोटक भंडारण में सुरक्षा मानको के अनदेखी बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

महिला ने अपनी मौसी को किया आग के हवाले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देर रात आकस्मिक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील
Next Article आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र हितग्राहियों को मिले बेहतर उपचार सुविधा-कलेक्टर

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?