NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड
रायगढ़

ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

जिंदल फाउंडेशन ने शुरू किया सडक़ उन्नयन कार्य

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर की प्रमुख एवं व्यस्ततम सडक़ों में शामिल केवड़ाबाड़ी चौक से सेठ किरोड़ीमल चौक तक स्थित ओपी जिंदल मार्ग अब जल्द ही अंचल की मॉडल रोड के रूप में विकसित होता नजर आएगा। जिंदल फाउंडेशन द्वारा सडक़ के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार शाम आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान एवं नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत कार्यारंभ किया गया।
ढिमरापुर चौक से केवड़ाबाड़ी चौक के बीच स्थित ओपी जिंदल मार्ग को शहर की जीवनरेखा माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी महत्व को देखते हुए जिंदल फाउंडेशन ने इस सडक़ को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श सडक़ के रूप में विकसित करने की पहल की है। केवड़ाबाड़ी चौक में आयोजित भूमिपूजन समारोह में महापौर जीवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती सुमित्रा खुलु सारथी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिंदल स्टील लिमिटेड की ओर से कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, सिविल विभाग प्रमुख अमित जैन एवं सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत भूमिपूजन एवं नारियल फोडऩे के पश्चात गैंती चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सडक़ शहर की सबसे महत्वपूर्ण सडक़ों में से एक है तथा जिंदल फाउंडेशन द्वारा इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित करने से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में विभिन्न विकास कार्य निरंतर जारी हैं। नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने इस पहल के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि सडक़ उन्नयन से शहर की बड़ी आबादी को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी।
जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिंदल फाउंडेशन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कौशल विकास एवं अधोसंरचना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फाउंडेशन की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल मार्ग के उन्नयन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने किया।
विकसित होगी आदर्श सडक़
जिंदल फाउंडेशन द्वारा ओपी जिंदल मार्ग को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत डिवाइडर के दोनों ओर दो-दो लेन सहित कुल चार लेन सडक़ का निर्माण किया जाएगा। सडक़ की चौड़ाई दोनों ओर 10-10 मीटर रखी जाएगी। इसके साथ ही आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग एवं डिवाइडर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे सडक़ की उपयोगिता के साथ-साथ इसकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

You Might Also Like

उल्लास कार्यक्रम के नींव स्वयंसेवी शिक्षकों की बैठक संपन्न

शहर के वाटर एटीएम से नहीं निकल रहा पानी

शहर के जगतपुर में फल-फूल रहा नशे का कारोबार

सिंधी समाज के महाराज राजकुमार शर्मा के निधन पर ओपी ने किया शोक व्यक्त

अनुराग मित्तल की पहल से सुधारी गई जिंदल की लीक पाइपलाइन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झलमला के सामुदायिक भवन में दबंगों का कब्जा
Next Article तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?