NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ताड़पत्रों में सुरक्षित है हमारी विरासत व इतिहास, रायगढ़ के सकरबोगा गांव में 250 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ताड़पत्रों में सुरक्षित है हमारी विरासत व इतिहास, रायगढ़ के सकरबोगा गांव में 250 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण
रायगढ़

ताड़पत्रों में सुरक्षित है हमारी विरासत व इतिहास, रायगढ़ के सकरबोगा गांव में 250 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:09 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
5 Min Read

ज्ञान भारतम पोर्टल पर की गई ऑनलाइन प्रविष्टि
राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण अभियान से जुडक़र ग्रामीण क्षेत्र में सहेजी जा रही सांस्कृतिक धरोहर
रामायण, भागवत गीता सहित धार्मिक ग्रंथों से जुड़ी ओडिय़ा भाषा की पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बढ़ी जागरूकता

रायगढ़। भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में केंद्र और राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण अंचलों में भी दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरबोगा में दुर्लभ ताड़पत्र पांडुलिपियों का संरक्षण कर उन्हें डिजिटल माध्यम से सुरक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल की गई है। यह पहल न केवल हमारी ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोडऩे की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता द्वारा पांडुलिपि संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम सकरबोगा, पोस्ट बनोरा में सर्वे और अध्ययन के दौरान कई प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियां चिन्हित की गईं। इनमें ग्रामीण प्रमोद सा के पास 20 ताड़पत्र, बैरागी गुप्ता के पास 1 ताड़पत्र तथा ठाकुरदत्त गुप्ता के पास 1 ताड़पत्र संरक्षित पाए गए। ये सभी पांडुलिपियां ओडिय़ा भाषा में लिखी गई हैं और इनमें रामायण, श्रीमद्भागवत गीता तथा अन्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक ग्रंथों से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रमोद सा ने बताया कि उनके पास सुरक्षित पांडुलिपियां लगभग 200 से 250 वर्ष पुरानी हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी इन दुर्लभ ताड़पत्रों को परिवार द्वारा संभालकर रखा गया है। ग्रामीण परिवेश में वर्षों से सुरक्षित ये पांडुलिपियां आज भी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और पारंपरिक ज्ञान की जीवंत मिसाल बनी हुई हैं।
डॉ.के.के.गुप्ता ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन पांडुलिपियों की जानकारी भारत सरकार के “ज्ञान भारतम पोर्टल” पर ऑनलाइन दर्ज की है। यह पोर्टल देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में शोध, अध्ययन और संरक्षण कार्यों में इसका उपयोग किया जा सके। पांडुलिपियों के जियोटैगिंग कार्य के दौरान फोटो एवं वीडियो भी तैयार किए गए, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। इसका उद्देश्य आम लोगों विशेषकर युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि गांवों और घरों में वर्षों से सुरक्षित पुरानी पांडुलिपियां केवल धार्मिक सामग्री नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक और बौद्धिक धरोहर हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के माध्यम से देशभर में पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और सूचीकरण का विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, साहित्य, दर्शन, विज्ञान, आयुर्वेद, ज्योतिष, धर्म और संस्कृति से संबंधित दुर्लभ दस्तावेजों को संरक्षित करना है। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में भी इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रम, सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हजारों दुर्लभ पांडुलिपियां निजी संरक्षण में सुरक्षित हैं, जिनकी पहचान और दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है। सकरबोगा गांव में मिली पांडुलिपियां इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें आज भी गांवों में जीवित हैं और यदि समय रहते इन्हें संरक्षित किया जाए तो आने वाली पीढिय़ां अपनी गौरवशाली विरासत को और बेहतर ढंग से समझ सकेंगी।
डॉ.के.के.गुप्ता ने बताया कि पांडुलिपि संरक्षण अभियान का उद्देश्य केवल दस्तावेजों को सुरक्षित करना नहीं, बल्कि लोगों में अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर इस दिशा में कार्य करें तो देश की अमूल्य ज्ञान संपदा को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

You Might Also Like

उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम साय

ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार

हादसे के बाद एमएसपी प्लांट के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सोमवार को कन्वेयर बेल्ट में फंसने से श्रमिक की हुई थी मौत

करंट से मौत मामले में नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

माता कुष्मांडा देवी की अराधना करने मंदिरों में कतारबद्ध हुए भक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मचिदा शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, पीएम आवास की चाबी से खिले चेहरे, श्रम व राशन कार्ड पाकर लाभान्वित हुए हितग्राही
Next Article शुक्ला सर नहीं अमित-भैया

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?