NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर पर बुलडोजर चलाने से नाराज बुजुर्ग टावर पर चढ़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > घर पर बुलडोजर चलाने से नाराज बुजुर्ग टावर पर चढ़ा
रायपुर

घर पर बुलडोजर चलाने से नाराज बुजुर्ग टावर पर चढ़ा

उतारने में जुटे ग्रामीण और जिला प्रशासन के अफसर

lochan Gupta
Last updated: May 18, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta May 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सारागांव में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग ग्रामीण हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने घंटों तक समझाइश दी। लेकिन वो नहीं उतरा। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। दरअसल, बुजुर्ग ईयाराम साहू (68) उर्फ कालिया प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से नाराज है। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर उसका मकान तोड़ दिया था। पीडि़त परिवार का आरोप है कि इसी मकान में वह वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहा था। कार्रवाई के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, कालिया साहू खेती और मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सदस्य भी रहते हैं। परिवार का कहना है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए घर तोड़ दिया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए। इसी आक्रोश में सोमवार सुबह कालिया साहू गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और न्याय नहीं मिलने पर जान देने की चेतावनी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश दी। ग्रामीण भी उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।
इधर, प्रशासन ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया है। सारागांव के नायब तहसीलदार अशोक जंघेल ने कहा कि संबंधित जमीन पर करीब 7 डिसमिल में अतिक्रमण किया गया था। शिकायत मिलने के बाद बेदखली की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पीडि़त पक्ष को नोटिस दिया गया था और उन्होंने अपील भी की थी, लेकिन अपील खारिज होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सहयोग से बुलडोजर कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का एक और मकान भी अतिक्रमण की जद में है, लेकिन उसकी शिकायत नहीं मिलने के कारण उस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।

You Might Also Like

हाइपर क्लब में अंजान युवती को हाय बोलने पर दो पक्ष भिड़े

‘दास्तानें कश्मीर’ का फारूक अब्दुल्ला ने किया विमोचन

दशकों से काबिज लोगों को वक्फ बोर्ड ने भेजा नोटिस

वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा -सीएम साय

छत्तीसगढ़ में महापौर चुनाव को लेकर असमंजस बरकरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस विधायकों ने अमित शाह से मिलने का मांगा समय
Next Article केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?