रायगढ़। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रूमकेरा निवासी सूरज तिग्गा ने घरघोड़ा पुलिस को बताया कि उसका बेटे आर्यन तिग्गा अपने बुआ के घर ग्राम बांसडांड मेहमानी में गया था। जिसे उसका भांजा सोनू भगत शनिवार को सुबह आर्यन तिग्गा को छोडऩे के लिए रूमकेरा आया और उसे छोडकऱ ग्राम बिच्छीनारा के कम्पनी में काम करने जा रहा था। इस दौरान सोनू बाइक को तेज गति से चलते हुए जब ग्राम साल्हेपाली के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे सोनू भगत के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव परिजनेां को सौंप दिया है। साथ ही सूरज तिग्गा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत



