NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
रायगढ़

गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी

खडग़पुर से रायगढ़ के बीच हुई घटना, डायरी आने पर शुरू हुई जांच

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। गीतांजलि एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक के ट्रली बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गया। जिससे प्रार्थी ने महाराष्ट्र पहुंचने के बाद इसकी रिपोर्ट कल्याण जीआरपी में दर्ज कराया था, जहां से रायगढ़ जीआरपी को डायरी मिलने के बाद इसकी जांच शुरू की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता लिपुन उत्तमकुमार घोष 22 वर्ष निवासी अंबरनाथ पूर्व, जिला ठाणे महाराष्ट्र ने कल्याण जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी बहन लिपीका भद्रा, बहनोई राधाकांत भद्रा और उनके दो बच्चों के साथ ओडिशा स्थित अपने गांव से वापस अंबरनाथ लौट रहा था। इससे सभी ने 23 अप्रैल को ट्रेन नंबर 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में खडग़पुर से कल्याण तक यात्रा के लिए बी-2 कोच में सीट नंबर 50 और 56 पर टिकट कराए थे, इससे रात करीब 9.30 बजे राउरकेला स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद उसकी बहन बच्चों के साथ साइड अपर बर्थ पर सो गई, जबकि वह स्वयं दूसरी सीट पर सोया था। साथ ही उसने लाल रंग का ट्रॉली बैग सीट नंबर 52 के नीचे रखा था। इसी बीच 24 अप्रैल की रात करीब 12.45 बजे जब ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर खड़ी हुई तो उसकी नींद खुली। वॉशरूम से लौटने पर उसने देखा कि ट्रॉली बैग खुला हुआ है। इससे जब बैग की जांच किया तो उसमें रखे काले रंग का छोटा पर्स गायब था। इससे उसने कोच में तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। वहीं प्रार्थी के अनुसार चोरी हुए इस पर्स में करीब 1 लाख 77 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर जैसे सोने की चेन, पेंडल, झुमके, टॉप्स, बैंगल्स, अंगूठियां, मंगलसूत्र और चांदी की पायल शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर ने रात में उनकी नींद का फायदा उठाकर बैग से पर्स पार कर दिया।
इससे जब ट्रेन कल्याण स्टेशन पहुंची तो उसने जीआरपी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। इस मामले में जीआरपी थाना कल्याण ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ की धारा 305(सी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए डायरी को रायगढ़ जीआरपी को भेजा है। इससे अब रायगढ़ जीआरपी उक्त चोरी के मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में जीआरपी को कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लेन्ध्रा मण्डल के आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश – वित मंत्री

बाकारूमा से लैलूंगा मार्ग चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट

सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
Next Article बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?