रायगढ़। ग्राम लिंजिर में विद्युत खंभा पर चढकऱ काम करते समय एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरायटोल, थाना दुर्गागंज, जिला भदोही उत्तर प्रदेश निवासी सूरज कुमार मौर्य पिता संजय कुमार मौर्य (29 वर्ष) विगत दो माह से इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. लिंजिर पुसौर में काम करने आया था। जो विगत 15 मई को सूरज ग्राम लिंजिर में एक विद्युत खंभा के ऊपर चढकऱ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गया और उससे चिपक गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस हादसे को देख अन्य सहकर्मियों ने तत्काल उसे पोल से नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में ही सूरज कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया। ऐसे में कंपनी के मैनेजर ने इसकी सूचना उसके परिजनेां को दिया। जिससे परिजन रविवार को रायगढ़ पहुंचने पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग डायरी पुसौर थाना भेजा जाएगा। जहां मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत



