NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पेट्रोल पंप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पेट्रोल पंप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
रायगढ़

पेट्रोल पंप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:11 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दाम कम करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल भरवाने आए लोगों से भी बातचीत की। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने तीन दिनों तक प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा है। इसी के तहत रविवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया। शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक रैली निकालते हुए घड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और सोना-चांदी जैसी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता आर्थिक परेशानी झेल रही है। आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल भरवाने आए लोगों से भी बातचीत कर महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने पहले ही मौजूदा हालात को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय चुनाव में ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। देश के नेताओं को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए और सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। शाखा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपील कर रहे हैं, जबकि देश के प्रधान सेवक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जनता को ऐसे संकट से बाहर निकालने का प्रयास करें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश में संकट आता है, प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर चले जाते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने स्कूली बच्चों को दिया उपहार

गैस सिलेंडर उपभोक्ता ई-केवायसी कराने हो रहे कतारबद्ध

तलवार लहराते अधेड़ पकड़ाया

रेलवे टिकट बनाते हुए एक युवक आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ा

अधिक मास के पावन अवसर पर परशुराम मंदिर में मालपुआ-शरबत वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मातम में बदली सालगिरह की खुशियां
Next Article समर कैंप समापन पर प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?