NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समर कैंप समापन पर प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समर कैंप समापन पर प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत
रायगढ़

समर कैंप समापन पर प्रतिभावान बच्चों को किया गया पुरस्कृत

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ की शानदार पहल

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:12 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। बच्चों के ग्रीष्म महीना के पल को यादगार बनाने व उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके बौद्धिक विकास को प्रखर बनाने के पवित्र उद्देश्य के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने शहर के नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में विगत 10 से 17 मई तक बेहद खुशनुमा माहौल में सात दिवसीय भव्य नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया। जहाँ सैकड़ों बच्चे योग, विज्ञान, सनातन धर्म, स्वास्थ्य ज्ञान, पेंटिंग, डांस सहित अनेक विधा का ज्ञानार्जन योग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में भाग लेकर अपने समर पल को यादगार बनाया।

बच्चों को दी गई जानकारी

नि:शुल्क प्रशिक्षण कैंप की विस्तृत जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सनातन धर्म संस्कृति, योग, विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा व बौद्धिक ज्ञान से जोडक़र उनकी प्रतिभा को निखारने के पवित्र उद्देश्य के साथ अनवरत सात दिनों तक सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7 से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हॉबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली व 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी सुप्रसिद्ध चिकित्सकों, आयत डांस एकेडमी प्रशिक्षिका तब्बू परवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर और पेंटिंग प्रशिक्षिका शिवांगी पटेल के सानिध्य में दी गई। जिसका लाभ शहर के बच्चों को मिला।

अपनी प्रतिभा को निखारें

वहीं आज 17 मई की सुबह सात दिवसीय नि:शुल्क समर प्रशिक्षण कैंप का समापन शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ प्रकाश मिश्रा, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता की विशेष उपस्थिति में किया गया। डॉ मनीष बेरीवाल ने उपस्थित सभी बच्चों को सोशल मीडिया में व्यर्थ चीजों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आप जितना ज्यादा यूँ ही अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत करेंगे उतना ही भविष्य उज्जवल होगा। इसलिए पढ़ाई के साथ – साथ बौद्धिक ज्ञानार्जन करना जरुरी है। वहीं उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों व सहयोगियों श्रीमती प्रियंका पटेल, अनुराधा नायक, किरण कुशवाहा, तब्बू परवीन, शिवांगी पटेल को शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इनकी रही उपस्थिति

आज समापन अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के. एन पटेल, डॉ प्रकाश मिश्रा, डॉ मनीष बेरीवाल, डॉ यू एस गुप्ता, डॉ मुकुंद अग्रवाल, डॉ दुर्गा शंकर पटेल, डॉ आलोक केडिया, डॉ शिव नायक, डॉ प्रशांत दास, डॉ त्रिभुवन साहू, डॉ जया साहू, डॉ स्निग्धा दास, डॉ राजू पटेल, डॉ मुकेश पटेल, डॉ दिनेश पटेल, डॉ अरविंद यादव, डॉ मुकेश भारती सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता सहित सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यों और एनआर इस्पात का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतरा हाईस्कूल में बालिका शिक्षा एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

अप दिशा से चलने वाली ट्रेने घंटो विलंब से पहुंची रायगढ़

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

सत्ता छिन जाने के कारण छटपटा रही है कांगे्रस, छत्तीसगढ़ में आठ माह के भीतर हुए हैं बड़े काम – साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेट्रोल पंप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Next Article अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं छत्तीसगढ़ की अद्वितीया सामजी

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?