रायगढ़। धरमजयगढ़ के धान मंडी केंद्र के प्रबंधक द्वारा मनमानी रवैया अपनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रबंधक के रवैये से धान बेचने आ रहे किसान परेशान हो रहे हैं।
किसानों के बताए अनुसार कि किसानों ने अपनी धान ट्रैक्टर में भरकर रात के दो बजे से धान मंडी केंद्र में पहुंचे हुए हैं, वहीं धान मंडी केंद्र का गेट बंद कर दिया गया है। आगे उन्होंने बताया हम कितने समय तक इंतजार करेंगे। एक तो यहां पर रूकने पर भी कोई सुविधा नहीं है। रात से आकर भुखे प्यासे कितनी तकलीफ हो रही है वो हमें पता है। लेकिन वहीं आज 12 बज गए लेकिन धान मंडी केंद्र का गेट नहीं खोल रहे हैं। वहीं धान नहीं खरीदने से किसान हलाकान परेशान हो गए हैं।
किसानों ने बताया कि उनके द्वारा इस संबंध में मंडी प्रबंधक से कहा तो उन्होंने किसानों को कहा कि अभी धान लोडिंग ट्रक वाहन खड़ी है,जब तक धान लोड नहीं हो पायेगा तब धान मंडी केंद्र के अंदर मत लाना। लेकिन वहीं बड़ा सवाल कि आखिरकार किसानों को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है, जबकि शासन प्रशासन द्वारा किसानों को धान मंडी केंद्र में किसी भी तरह की असुविधा न होने की प्रबंधकों को हिदायत दी गई है। फिर भी प्रबंधक द्वारा मनमानी तरीके किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है?वहीं आज सुचना पर जब मीडिया की टीम जायजा लेने पहुंची तो मीडिया पहुंचने की खबर लगते ही आनन फानन में गेट खोल दिया गया जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
धान खरीदी केंद्र प्रबंधक की मनमानी
किसान परेशान, लगाया गंभीर आरोप
