NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
रायगढ़

जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान, रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने ली तीन जिलों की समीक्षा बैठक

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के तहत औचक दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के अधिकारियों की जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, अधोसंरचना, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल, महापौर जीवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा कि सुशासन तिहार का सकारात्मक प्रभाव आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को तेजी से मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयसीमा से बाहर और एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे मामले सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े होते हैं, इसलिए इनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार तथा जानबूझकर गलती करने वाले पटवारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे फोन अथवा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा बारिश शुरू होने के साथ मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह देखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप डीजल-पेट्रोल के उपयोग में मितव्ययता बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
कृषि तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में कोई समस्या न हो। डीएपी की सीमित आपूर्ति को देखते हुए किसानों को एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे विकल्पों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। महिला सशक्तिकरण के तहत अधिक संख्या में ड्रोन दीदी तैयार करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इससे कृषि क्षेत्र में तकनीक का विस्तार होगा और महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल कार्ड बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पात्र लोग उसका उपयोग कर बेहतर उपचार प्राप्त करें। कोरबा जिले में आयुष्मान कार्ड उपयोग की बेहतर स्थिति पर जिला प्रशासन की सराहना भी की। सेवा सेतु पोर्टल में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में आवेदनों के निरस्त होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की डोंगा-कोहरोद सडक़ निर्माण कार्य को इस वर्ष के बजट में शामिल किया गया है। संबंधित विभाग को शीघ्र प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम आने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जांच के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक की कार्रवाई का संचालन संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर आईजी रामगोपाल गर्ग सहित रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बोंदा सचिव पर तीन माह के राशन गबन का आरोप

माताओं-बहनों के हाथों में बदलाव की डोर-सीएम साय

पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

बाइक की ठोकर से घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

बादल साफ होते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Next Article रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?