रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में शराब रेड कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। जहां होटल का मैनेजर काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा और उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान काउंटर में रखे थैलों से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट तथा 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये जब्त किए गए। आरोपी सुरेन्द्र पटेल, पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर थाना कोतवाली में कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
भारी मात्रा में बीयर, अंग्रेजी शराब व बिक्री रकम जब्त



