NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
रायगढ़

अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज

पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन को भी किया क्षतिग्रस्त

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बिना अनुमति सडक़ खोदकर निर्माण कार्य कराने के मामले में निगम अधिकारियों ने शिवम होटल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सावित्री नगर रोड स्थित शिवम होटल के संचालक अभिषेक अग्रवाल की ओर से भवन निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान मुख्य सडक़ पर करीब छह जगह खुदाई की गई, जिससे नगर निगम की मुख्य पानी सप्लाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने के कारण बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर, राजीव नगर, मि_ू मोड़, सावित्री नगर और चमड़ा गोदाम समेत आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी सप्लाई प्रभावित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। मामले की जानकारी मिलने पर निगम अधिकारियों ने जांच की, जिसमें सामने आया कि संबंधित व्यक्ति ने सडक़ खुदाई और निर्माण कार्य के लिए नगर निगम या किसी सक्षम विभाग से अनुमति नहीं ली थी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक सडक़ की खुदाई कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है और आम लोगों को भी असुविधा झेलनी पड़ी।

जूटमिल थाना में एफआईआर

मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम अधिकारियों ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति सार्वजनिक सडक़ की खुदाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निगम आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जल प्रदाय पाइपलाइन, सडक़ और अन्य सार्वजनिक संपत्तियां आम लोगों की सुविधा के लिए बनाई जाती हैं। इन संपत्तियों से छेड़छाड़ करना या बिना अनुमति सडक़ की खुदाई करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सद्कर्म करने वाले मृत्यु के बाद भी अमर रहते है : पूज्य बाबा प्रियदर्शी

पुरूडीपा जंगल में मिला नरकंकाल

रायगढ़ के इतिहास में पहली बार बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में हुई न्यूरोसर्जरी की सबसे जटिलतम ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी

जनसुनवाई का आवेदन वापस लेगी जेपीएल

शहीद चौक से बाईक उड़ाने वाला गिरफ्तार, चोरी की बाईक बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
Next Article सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?