NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों ने बढ़ाई कतारें, कलेक्टर बोले- पैनिक न हों, 24 घंटे होगी सप्लाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों ने बढ़ाई कतारें, कलेक्टर बोले- पैनिक न हों, 24 घंटे होगी सप्लाई
रायपुर

ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों ने बढ़ाई कतारें, कलेक्टर बोले- पैनिक न हों, 24 घंटे होगी सप्लाई

लोगों ने कहा- कई जगह पंप बंद, इसलिए लाइन में लगे

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाडिय़ों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसे देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पेट्रोल सप्लाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने आगे कहा कि वर्तमान में लोग अफवाहों के कारण पैनिक होकर सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। जहां पहले लोग 2 लीटर पेट्रोल डलवाते थे, वहीं अब फुल टैंक करवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अब डिपो से 24 घंटे पेट्रोल की सप्लाई की जाएगी। इससे पहले दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक टैंकरों को एंट्री की अनुमति थी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों। वहीं लोगों का कहना है कि कई जगह पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इसलिए लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। बताया गया कि पंप संचालकों ने तेल कंपनियों को भुगतान नहीं किया था, इसलिए टैंकर नहीं पहुंचे थे। अब कंपनियों को पेमेंट कर दिया गया है, जिसके बाद डिपो से टैंकर पहुंच रहे हैं। बिलासपुर कलेक्टर ने कमर्शियल उपयोग के लिए पेट्रोल-डीजर देने पर बैन लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी शॉर्टेज नहीं है और तेल कंपनियों के माध्यम से सप्लाई बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़ और सरगुजा में स्थिति सामान्य है।
पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : खाद्य सचिव
छत्तीसगढ़ खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा है कि लोगों को घबराने या ज्यादा मात्रा में ईंधन खरीदने की जरूरत नहीं है। राज्य के ऑयल डिपो में लगातार पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाद्य सचिव के मुताबिक प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। वर्तमान में राज्य में 45,474 किलोलीटर पेट्रोल और 84,654 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। जबकि रोजाना पेट्रोल की औसतन 3,635 किलोलीटर और डीजल की 5,873 किलोलीटर जरूरत होती है। आज ही विभिन्न ऑयल डिपो में 6,551 किलोलीटर पेट्रोल और 4,760 किलोलीटर डीजल पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रायपुर में कुल 326 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हैं। वहीं बिलासपुर में 156 पंपों में से 13 पंपों पर फिलहाल स्टॉक खत्म हुआ है। इन सभी पंपों तक लगातार सप्लाई भेजी जा रही है ताकि जल्द स्थिति सामान्य हो सके। खाद्य सचिव ने कहा कि पिछले दो दिनों में कुछ पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने और अफवाह फैलने से लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे। इससे अचानक मांग बढ़ गई और कुछ जगहों पर अस्थायी कमी की स्थिति बन गई। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। शासन और ऑयल कंपनियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीजल संगठन के अध्यक्ष अखिल धगत ने कहा कि रायपुर कलेक्टर के निर्देश के बाद अब डिपो से 24 घंटे पेट्रोल की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पेट्रोल सप्लाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में लोग अफवाहों के कारण पैनिक होकर सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। जहां पहले लोग 2 लीटर पेट्रोल डलवाते थे, वहीं अब फुल टैंक करवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अब डिपो से 24 घंटे पेट्रोल की सप्लाई की जाएगी। पहले दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ही टैंकरों को एंट्री की अनुमति थी।

You Might Also Like

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी

पीएम मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

जीजीपी से गठबंधन के बाद बसपा ने 17 सीटों पर नामों का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने दृढ़ संकल्पित है हमारी सरकार : सीएम साय

छग निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक सदन में पारित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जीजा ने की साले को चाकू मारकर हत्या
Next Article 12वीं सीबीएसई में मोना स्कूल सारंगढ़ की खुशी अग्रवाल 96 प्रतिशत के साथ प्रथम

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?