NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन शिविर में लक्ष्मी समूह को मिला 6 लाख का चेक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुशासन शिविर में लक्ष्मी समूह को मिला 6 लाख का चेक
सारंगढ़

सुशासन शिविर में लक्ष्मी समूह को मिला 6 लाख का चेक

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सारंगढ़ ब्लॉक के ग्रापं फर्सवानी में किया गया, जहाँ मल्दा ब, मुड़पार छोटे, नौरंगपुर, अमझर, ठाकुर दिया, बुदेली, दानसरा, सिंगारपुर आदि गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी स्टालो का अवलोकन किया और विभाग द्वारा शिविर में दी जा रही सेवा का अवलोकन किया। शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, रामकुमार थूरिया, प्रकाश तिवारी, योगेश्वर, रविंद्र, अश्वनी पटेल, मिलन, दिलीप साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों ने शिविर में ग्रामीणों को सम्बोधित कियें। इस दौरान अतिथियों ने नन्हें बच्चों को अन्न प्राशन कराया, गर्भवती महिलाओ को उपहार दिए और लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 6 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, निक्षय मित्र को फूड बॉक्स, मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास का पूर्णता और स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राज. विभाग ने किसान पुस्तिका, बी 1, समाज कल्याण विभाग द्वारा छड़ी प्रदान किया गया।
शिविर में 372 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 358 आवेदन मांग का व 14 शिकायत का है। सबसे ज्यादा आवेदन 187 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्राप्त हुआ। पंचायत विभाग अंतर्गत पीएम आवास, शौचालय, पशु शेड, मनरेगा आदि के कार्य, नाली, सामुदायिक भवन आदि के कार्य किये जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदन ग्रामीण विकास व सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए जागरूक नागरिक के लक्षण को दर्शाता है। इस के बाद राजस्व विभाग के 55 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के महतारी वंदन व अन्य कार्य के 21 आवेदन, राशन कार्ड और पेंशन कार्य के लिए 15 – 15 आवेदन प्राप्त हुए। विद्युत के 14 और पेयजल से जुड़े लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए है। सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्ची के साथ सेल्फी ली। सेल्फी लेने के दौरान बच्ची के टीशर्ट में अंकित शब्द आई फिल अमेजिंग बच्ची के चेहरे पर नजर आ रहा था। इस दौरान उपस्थित अतिथि, अफसर व ग्रामीणों के चेहरे में भी मुस्कान के साथ खुशी दिखाई दी।

You Might Also Like

कलेक्टर-एसपी ने महानदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

साहू संघ अध्यक्ष मिले नव पदस्थ कलेक्टर से

गांजा परिवहन का फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने अंबिकापुर से किया गिरफ्तार

कवर्धा हिंसा को लेकर नगर बंद सफल रहा

मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण के लिए हुई राजनीतिक दलों की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंधी तुफान ने बरमकेला में बरपाया कहर
Next Article अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर के निधन पर वित्त मंत्री चौधरी की विनम्र श्रद्धांजलि

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?