NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
जशपुरनगर

आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त

बगीचा व दोकड़ा के बीच में घेरकर पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से यूपी तक नेटवर्क की जांच जारी

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:14 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी दोकड़ा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर कच्चे आम की ट्रे के नीचे छिपाकर रखा गया 2 क्विंटल 7 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कुल 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपए की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक पिकअप वाहन (यूपी-70-आरटी-6633) में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, चालक ने पुलिस को देखकर वाहन रोकने के बजाय तेजी से कांसाबेल की ओर भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम खुटेरा में दूसरी नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी वहां से भी वाहन मोडक़र भाग निकला। पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया और आखिरकार बगिया-दोकड़ा मुख्य मार्ग पर बहाल जोर के पास वाहन को घेरकर पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर ट्रॉली में प्लास्टिक कैरेट में भरे कच्चे आम मिले। जब पुलिस ने आम हटवाए तो नीचे खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने 23 प्लास्टिक कैरेट से कुल 207 पैकेट जब्त किए, जिनमें 207 किलो गांजा भरा हुआ था। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमनाथ सिंह (36) निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा, जिला जशपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा ओडिशा के सुंदरगढ़ क्षेत्र से लाया जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि खेप को अंबिकापुर पहुंचाना था, जहां से इसे उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच में जुटी हुई है।

करोड़ों की जब्ती, वाहन और मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और 550 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं पिकअप वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई है।
सख्त से कार्रवाई रहेगी जारी
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

जिले के अधिकारियों ने छात्रावासों का किया निरीक्षण

प्राथमिक प्रसंस्करण की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 3 एवं 4 को

‘बरगद’ पर नहीं थम रहा बवाल

शराब के लिये पैसा नहीं देन पर अपने पिता की हत्या

फर्जी प्रोफाइल से लड़कियों को लूटने वाला नाबालिग पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
Next Article बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?