NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सडक़ सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन
जशपुरनगर

सडक़ सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन

सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बगीचा नगर में आज एक विशाल एवं ऐतिहासिक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से बाइक रैली निकालते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीएम बगीचा प्रदीप राठिया, एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षद एल.आर. चौहान एवं संतोषी नागेश सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, यातायात स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
रैली का शुभारंभ हाई स्कूल ग्राउंड बगीचा से किया गया, जो मुख्य मार्ग, थाना रोड, बस स्टैंड, तहसील चौक, रौनी रोड, नहर पारा एवं कुरुमकेला होते हुए पुन: हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को सडक़ सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश सडक़ दुर्घटनाओं में मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जो हेलमेट नहीं पहनने से होती हैं। हेलमेट केवल औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि सही तरीके से बांधकर पहनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने परिवार एवं परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश आमजन तक पहुंचाया। पुलिस की आम नागरिकों से अपील :-यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन की पहचान है। जागरूकता ही बचाव है।

You Might Also Like

विनोबा एप के साथ शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

लाखों की वित्तीय अनियमितता मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, ईब नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

सीएम विष्णु देव साय का पगुरा बहार हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत

ई-जिला प्रबंधक और जनपद सीईओ कुनकुरी सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समर कैंप में बच्चों ने जाना दाँतों की कैसे करें सुरक्षा
Next Article सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?