NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समर कैंप में बच्चों ने जाना दाँतों की कैसे करें सुरक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समर कैंप में बच्चों ने जाना दाँतों की कैसे करें सुरक्षा
रायगढ़

समर कैंप में बच्चों ने जाना दाँतों की कैसे करें सुरक्षा

बच्चों की लगन देख निहाल हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नटवर स्कूल के आंतरिक परिसर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के शानदार नि:शुल्क सात दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण में आज सुबह आठ बजे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वरिष्ठ सुप्रसिद्ध डॉ के. एन पटेल, डॉ जीएस अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ मुकुंद अग्रवाल व सभी सदस्यों ने गुलदस्ते से कलेक्टर श्री चतुर्वेदी का आत्मीय स्वागत किया व आयोजित समर कैंप की विस्तृत जानकारी भी दी। आत्मीय स्वागत के पश्चात वे बच्चों के नि:शुल्क समर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन किए साथ ही बच्चों के सीखने की लगन देखकर अत्यंत ही प्रसन्नचित भी हुए। उन्होंने इस शानदार पहल के लिए आईएमए के सभी डॉक्टर्स टीम को बेहद बधाई दी साथ ही उन्होंने आईएमए के सभी चिकित्सकों को भविष्य के हर चिकित्सा सेवा कैंप कार्य में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
बच्चों के दाँतों की हुई जाँच
नि:शुल्क समर प्रशिक्षण कैंप में आज उपस्थित लगभग 100 बच्चों ने योग, डांस, कथक व पेंटिंग कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात परिसर में आयोजित डेंटल शिविर में भाग लिए जहां सभी बच्चों का शहर के नामचीन दंत चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ स्नेहा चेतवानी, डॉ विवेक उपाध्याय, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ विवेक प्रधान, डॉ चेतना वाई एस, डॉ भूपेंद्र पटेल, डॉ अंकिता अवस्थी, डॉ राकेश जज्ञासी,डॉ रानू शर्मा व डॉ प्रियंका पटेल ने सभी बच्चों के दाँतों का चेकअप किए साथ ही उनको बहुत ही सहज सरल ढंग से दांतो की सुरक्षा करने के उपाए बताए। दाँत परीक्षण के पश्चात सभी बच्चों को डेंट सुरक्षा किट भी उपहार स्वरुप भेंट किए जिससे बच्चे अत्यधिक खुश हुए।
समर कैंप में यह सीख रहे बच्चे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल व सचिव डॉ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि नि:शुल्क सात दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण में योग्य प्रशिक्षकों के सानिध्य में बच्चों को प्रतिदिन सुबह सुबह 6 से सात बजे तक योगा, 7से 7.30 तक धर्म ज्ञान, 7:30 से 8.30 तक हौबी क्लास जिसके अंतर्गत डांस कत्थक, ओडिसी, पेंटिंग, रंगोली का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 8.30 से 9 बजे तक बच्चों व उनके पैरेंट्स को फर्स्ट एड हेडिंग, सीपीआर ट्रेनिंग, डाइट टिप्स, कैरियर काउंसलिंग व प्रतिदिन प्रार्थना करने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इनकी रही उपस्थिति
नि:शुल्क समर कैंप प्रशिक्षण शिविर में आज वरिष्ठ सुप्रसिद्ध डॉ के. एन पटेल, डॉ जीएस अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल, सचिव राजकुमार पटेल, डॉ प्रकाश चेतवानी, दंत चिकित्सक विशेषज्ञ टीम, आईएमए के सदस्यगण, श्रीमती प्रियंका पटेल, शिवांगी पटेल, किरण कुशवाहा, किरण पटेल, रीतांजली गुप्ता, प्रशिक्षिका तब्बू प्रवीन, कोआर्डिनेटर गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ के सभी सदस्यगण व विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यगण बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

You Might Also Like

डीकेएल क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम व खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह एक सार्थक पहल

हनुमान साइकिल स्टोर में पुलिस की रेड

राजेन्द्र अग्रवाल चेंबर का असामयिक निधन

गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा

तीन दिवसीय आईएसएल बॉक्स क्रिकेट का धमाका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Next Article सडक़ सुरक्षा को लेकर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?