NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिलेंडर ब्लास्ट से दो बहन-पिता और मासूम की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सिलेंडर ब्लास्ट से दो बहन-पिता और मासूम की मौत
छत्तीसगढ़

सिलेंडर ब्लास्ट से दो बहन-पिता और मासूम की मौत

खंभे में शॉर्ट-सर्किट, किचन में धमाका

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी फैल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों को 5-5 लाख रुपए और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
परिजनों ने बताया कि आज ही सिलेंडर भरवाकर लाए थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें लक्ष्मी और चांदनी मौजूद थीं। पिता अनिल वैष्णव भी घर में थे। वहीं अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बाहर मौजूद बेटी की डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर के अंदर थी, जिसकी भी आग में जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान बेटा गौतम (17) अपने दोस्तों के साथ आग बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसी बीच सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। आग छत के रास्ते फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसके बाद आग की चपेट में सिलेंडर आ गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ।
हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे और धमाके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हादसे के बाद घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके से जले हुए शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सांसद विजय बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

You Might Also Like

पूर्व सीएम की भाभी सीमा बघेल समेत बड़ी संख्या में लोग भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश में अव्वल, रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

राम जन्मोत्सव पर सडक़ पर उतरा रामभक्तों का सैलाब

बीजापुर मुठभेड़ : 6 नक्सलियों के शव बरामद

खरसिया का युवक कफ सिरप खपाने सक्ती में तलाश रहा था ग्राहक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्माण व अधोसंरचना मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता
Next Article ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?