NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माण व अधोसंरचना मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निर्माण व अधोसंरचना मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता
रायपुर

निर्माण व अधोसंरचना मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता

उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक, सुव्यवस्थित और समावेशी शहरी विकास को नई दिशा दी जा रही है। इसी दृष्टिकोण के तहत राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल’ का विस्तार करते हुए इसका नाम बदलकर छत्तीसगढ़ ‘गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल’ कर दिया है। इस बदलाव के साथ मंडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश में विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करेगा। इससे राज्यवासियों को बेहतर आवास सुविधाओं के साथ आधुनिक और सुव्यवस्थित अधोसंरचना का लाभ मिलेगा।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड को नए स्वरूप में विकसित किया गया है। अब यह संस्था केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहकर व्यापक अधोसंरचना विकास कार्यों को भी गति दे सकेगी। मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने बताया कि इस संबंध में विधेयक 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था। माननीय राज्यपाल की स्वीकृति 21 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुई और 24 अप्रैल 2026 को यह अधिनियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किया गया। इसी क्रम में आज 12 मई 2026 को आयोजित समय-सीमा बैठक में मंडल के आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने सभी संभागीय, प्रक्षेत्रीय एवं वृत्त कार्यालयों में रीब्रांडिंग के लिए आवश्यक राशि जारी करने तथा नए लोगो डिज़ाइन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।

कोई भी कर सकता है भागीदारी

‘लोगो’ के डिजाईन हेतु प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति, कलाकार, संस्था, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, छात्र एवं अप्रवासी भारतीय भी भाग ले सकते है। इच्छुक प्रतिभागी नए नाम (छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल) और उसके अवधारणा के अनुरूप ‘लोगो’ डिज़ाइन कर अपने कॉन्सेप्ट नोट सहित आवश्यक जानकारी के साथ ई-मेल (ष्द्गशष्द्दद्धड्ढञ्च4ड्डद्धशश.ष्शद्व) पर भेज सकते हैं। प्रविष्टि के साथ नाम, पता एवं आधार कार्ड नंबर देना होगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 शाम 5 बजे तक है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालो से ‘लोगो’ की सॉफ्ट कॉपी ष्टष्ठक्र, क्कष्ठस्न, क्कहृत्र एवं छ्वक्कश्वत्र फॉर्मेट में स्वीकार की जाएगी। केवल ई-मेल के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियां ही मान्य होंगी। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन के विजेता को 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

You Might Also Like

राजधानी में रह रहे 3 बांग्लादेशी मुंबई-एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रायपुर लोकसभा में 61.25 प्रतिशत वोटिंग

राजधानी में 2 दिन नो-नॉनवेज डे, नियम तोडऩे पर होगी कानूनी कार्रवाई

नीति आयोग की बैठक में पहली बार शामिल होंगे सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप केस : के.के. से जुड़े तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उच्च शिक्षा में नवाचार का नया सवेरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का सफल शंखनाद
Next Article सिलेंडर ब्लास्ट से दो बहन-पिता और मासूम की मौत

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?