NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
रायगढ़

डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत

रात भर चिंघाड़ते रहे हाथी, रायगढ़ में 4 दिन में 2 शावकों की गई जान

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक बार फिर हाथी शावक की मौत हो गई। छाल रेंज के तरकेला गांव स्थित केराझरिया जंगल के डैम में दलदल में फंसने से शावक की जान चली गई। हाथी रातभर चिंघाड़ते रहे। मामला छाल रेंज का है।
जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र में इन दिनों 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रविवार रात हाथियों का झुंड डैम में पानी पीने और नहाने पहुंचा था। इसी दौरान 4 से 10 महीने का हाथी शावक दलदल वाले हिस्से में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान हाथियों के झुंड ने देर रात तक जोर-जोर से चिंघाडऩा शुरू कर दिया। आवाज आसपास के गांवों तक सुनाई दे रही थी। हाथी मित्र दल और वन अमले को इसकी सूचना मिली, लेकिन अंधेरा और हाथियों की मौजूदगी के कारण रात में मौके तक पहुंचना संभव नहीं था। सुबह वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचे, जहां डेम के दलदल में फंसे शावक का शव मिला। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया

घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ, एसडीओ और रेंजर समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने जांच शुरू की। वन विभाग ने जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से शावक के शव को दलदल से बाहर निकलवाया। पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को दफना दिया गया। छाल रेंज में यह चार दिनों के भीतर हाथी शावक की दूसरी मौत है। इससे पहले घोघरा डेम में पानी में डूबने से एक अन्य शावक की मौत हुई थी। उस समय करीब 20 हाथियों का दल डेम में उतरा था। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में इलाके में 35 हाथियों का दल मौजूद है। इसमें 4 नर, 25 मादा और 6 शावक शामिल हैं।
छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। उनके मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। प्रभावित गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन कौशल विकास से महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

सीएम साय के वीडियो से छेड़छाड़

पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन

मीडिया को नवीन कानूनों की जानकारी देने पुलिस ने लगाई कार्यशाला

शुरू हुआ छठ महापर्व, आज होगी खरना पूजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
Next Article पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?