NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छ भारत मिशन – खरसिया नगर पालिका ने कसी कमर, घर-घर बांटी गई डस्टबिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > स्वच्छ भारत मिशन – खरसिया नगर पालिका ने कसी कमर, घर-घर बांटी गई डस्टबिन
खरसिया

स्वच्छ भारत मिशन – खरसिया नगर पालिका ने कसी कमर, घर-घर बांटी गई डस्टबिन

पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग की नेतृत्व में चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद, खरसिया द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत एक वृहद अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के नेतृत्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल की अगुवाई में पालिका प्रशासन अब ‘मिशन मोड’ में कार्य कर रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए डस्टबिन वितरण का कार्य वार्ड क्र 11 श्री श्याम सरकार चौपाटी स्टेशन रोड से शुरू किया गया है। खरसिया शहर की स्वच्छता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नगर के सभी 18 वार्डों में डस्टबिन बांटी जा रही हैं। ?आवासीय क्षेत्र नगर के लगभग 4 हजार घरों में डस्टबिन का वितरण व्यावसायिक क्षेत्र शहर के 1 हजार व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कूड़ादान उपलब्ध जा रहे हैं। ?इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि कचरा संग्रहण और उसका निपटान वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके।
स्वच्छ खरसिया स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नगरवासियों की सेवा हमारा संकल्प : कमल गर्ग वितरण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा खरसिया शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा दृढ़ संकल्प है। हम नगरवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं, विशेषकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और बेहतर साफ-सफाई के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस डस्टबिन वितरण से कचरा प्रबंधन में सुगमता आएगी और शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
हमारे विगत कार्यकाल में खरसिया नगर को स्वच्छता के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था और तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय अमर अग्रवाल द्वारा हमें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। हमें खरसिया को फिर से पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाते हुए प्रदेश में उच्च मुकाम हासिल करना है। इसके लिए सभी आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। कृपया सडक़ और नालियों में कचरा न फेंकें प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग कचरा कलेक्शन टीम बनाई गई है। आपके द्वार पर कचरा कलेक्शन गाड़ी आएगी, उसी में कचरा देवें गीला और सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में डालें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कमल गर्ग के नेतृत्व में पेयजल पाइपलाइन स्वच्छता व्यवस्था को किया जा रहा है अपग्रेड कमल गर्ग के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद केवल स्वच्छता ही नहीं, बल्कि नागरिकों की अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। शहर में मिशन मोड में पेयजल पाइपलाइन और स्वच्छता व्यवस्था को अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर पालिका की इस सक्रियता और डस्टबिन वितरण अभियान की स्थानीय निवासियों ने सराहना की है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और शहर को नंबर-1 बनाने में अपना सहयोग दें। आज खरसिया के घरों और दुकानों में डस्टबिन बांटी गई इस अवसर पर नगर पालिका के सबसे सक्रिय जुझारू और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर नगरवासियों की समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु हमेशा उपलब्ध रहने वाले नगरपालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी, सोनी, वरिष्ठ पार्षद विजय शर्मा, दीपक गोयल, राधे राठौर, रवि सहिस, स्वच्छता प्रभारी अरुण चौधरी, साहिल शर्मा, छोटू महंत, ललित राठौर, पतालूराम, विनोद सिदार, अन्य पार्षद सतीश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल और भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी सहित आम जनता और पत्रकारों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

खरसिया नगर पालिका चुनाव में इस बार खुले थे कुबेर के खजाने

विजय ने दिखाया दम सैकड़ों के साथ थामा आप पार्टी का दामन

श्रीराम-जानकी मंदिर में रामलला के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

पालिका खरसिया में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 33 भवन निर्माण अनुज्ञा का किया गया वितरण

रोटरी क्लब खरसिया व हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 183 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय
Next Article ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?