NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुष्कर्म व मारपीट मामले का फरार आरोपी आरोपी पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुष्कर्म व मारपीट मामले का फरार आरोपी आरोपी पकड़ाया
रायगढ़

दुष्कर्म व मारपीट मामले का फरार आरोपी आरोपी पकड़ाया

तमनार पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा पिता गंगाधर सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाट तमनार के विरुद्ध 18 जून 2024 को थाना तमनार में गुमशुदा बालिका की रिपोर्ट पर अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर उसके कथन, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2)(एन) भारतीय दंड विधान तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा था।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ अक्टूबर 2025 में मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया था। प्रार्थी नरेंद्र सिदार की रिपोर्ट पर आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध अलग से धारा 296,351(2),115(2), 3(5) दर्ज किया गया, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वहीं पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखबिर सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थायी वारंट के परिपालन में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

You Might Also Like

पैरावट में छुपा रखा था भारी मात्रा में महुआ पास

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

महापौर के लिए 9 एवं पार्षद पद के लिए 177 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन

निकले महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छ तीर्थ अभियान

इप्टा के गठन को इक्यासी वर्ष हुए पूरे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला व दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में
Next Article रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?