NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी की ट्रैप कार्रवाई, 40 हजार की मांग में पहले ले चुका था 20 हजार

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:27 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
2 Min Read

सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एसएन मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से वह पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था और दूसरी किस्त लेते समय ट्रैप में फंस गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर, थाना चंद्रपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके और उसके परिवार के खिलाफ ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में कार्रवाई से बचाने के लिए एएसआई एसएन मिश्रा द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन एसीबी द्वारा कराया गया, जिसमें आरोप सही पाया गया। सत्यापन के दौरान ही आरोपी ने प्रार्थी से 20 हजार रुपये ले लिए थे और शेष 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप योजना तैयार की। निर्धारित योजना के अनुसार, 10 मई 2026 को प्रार्थी को चंद्रपुर क्षेत्र के एक ढाबा में आरोपी द्वारा बुलाया गया, जहां शेष 20 हजार रुपये लेते ही एसीबी टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। एसीबी सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी रिश्वत लेने की शिकायतें मुखबिरों के माध्यम से मिल रही थीं। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है तो तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

लाखो किंवटल धान खुले आसमान के नीचे, धान उठाव को लेकर विभाग बे-परवाह

टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन

दो करोड़ की सडक़ चढ़ रही भ्रष्टाचार की भेंट

90 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

उद्योग मंत्री रहकर सुकमा में एक भी उद्योग नहीं दिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग
Next Article मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?