रायगढ़. जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी के स्रोतों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर उनसे गहन पूछताछ की और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन प्रहार अभियान चलाया गया। जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर थाने लाया गया, वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि ये संदिग्ध कबाड़ बीनने वाले और फेरीवाले चोरी तथा अवैध कबाड़ गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं, जिससे संपत्ति संबंधी अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। इसको लेकर पुलिस ने शहर में घुम रहे 29 संदिग्धों के पकड़ कर थाना लाई और उनके फिंगरप्रिंट लेते हुए उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा गतिविधियों का सत्यापन किया गया। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि वे किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि चोरी, नकबजनी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है।
29 संदिग्ध कबाडिय़ों-फेरीवालों की पुलिस ने ली परेड
चक्रधरनगर पुलिस ने संपत्ति अपराधों की रोकथाम बुलाया थान, लिया फिंगरप्रिंट



