NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
रायपुर

सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:19 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
5 Min Read

16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
उच्च स्तरीय पुल, फल सब्जी मंडी, महतारी सदन एवं हाट निर्माण से क्षेत्रवासियों को होगा लाभ
सडक़, स्कूल, बाजार और महिला सुविधाओं को मिला नया विस्तार

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुल 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए की लागत से बनने और पूर्ण हुए 12 विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, कृषि विपणन, महिला सशक्तिकरण तथा बुनियादी सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सडक़, पुल, स्कूल, बाजार और महिला केंद्र जैसी आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
12 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक के 8 कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कुल 12 करोड़ 86 लाख 3 हजार रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से ग्राम पंचायत कलिबा में 57.66 लाख रुपए की लागत से हाट बाजार निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अंतर्गत कव्हर्ड शेड, बोरवेल, यूरिनल ब्लॉक एवं सीसी रोड का निर्माण होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बेहराखार में 80.59 लाख रुपए की लागत से आधुनिक हाट बाजार निर्माण किया जाएगा। इन बाजारों के बनने से ग्रामीणों एवं किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिलेगा तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा कलिबा-टांगरबहार (बैगाटोली) मार्ग पर 5 करोड़ 11 लाख 6 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। वहीं बांसपतरा-दुलदुला मार्ग पर चांपाझरिया नाला में 5 करोड़ 90 लाख 80 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इन पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी राहत मिलेगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शाला कोरवाडेरा, प्राथमिक शाला डडगांव, माध्यमिक शाला बालक नारायणपुर तथा प्राथमिक शाला लालगोड़ा के नवीन भवन निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। प्रत्येक स्कूल भवन पर 11.48 लाख रुपए की लागत आएगी। इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कुल 3 करोड़ 19 लाख 88 हजार रुपए की लागत से पूर्ण हुए 4 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसके तहत कृषि उपज मंडी समिति जशपुर द्वारा ग्राम पंचायत कंडोरा (महुआटोली) स्थित उपमंडी कुनकुरी में 2 करोड़ 45 लाख 78 हजार रुपए की लागत से निर्मित फल-सब्जी मंडी, गोदाम, प्लेटफार्म, टायलेट, पार्किंग एवं सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इस आधुनिक मंडी से किसानों एवं व्यापारियों को कृषि उपज के भंडारण और विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ढोढ़ीबहार, नारायणपुर एवं केराड़ीह में निर्मित महतारी सदनों का लोकार्पण भी किया गया। प्रत्येक महतारी सदन 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित हुआ है। इन केंद्रों से महिलाओं को बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह गतिविधियों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना है। पुल और सडक़ों के निर्माण से जहां आवागमन आसान होगा, वहीं स्कूल भवनों से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। आधुनिक बाजार और मंडियों से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा महतारी सदन महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

You Might Also Like

ग्राम पंचायतों में हर माह होगा रोजगार-आवास दिवस

‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरूस्कार

उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा जशप्योर का ट्रेडमार्क

कौशल्या साय ने श्रीश्रीश्री सच्चिदानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

छोटे व्यापारियों के लिए विष्णु सरकार का बड़ा फैसला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की
Next Article गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?