NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की
रायपुर

महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की

सर्वे को फालतू बताकर किया विवाद, शिकायत पर केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:18 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। जनगणना कार्य के दौरान महिला कर्मी से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की सिमरन सिटी बीएसयूपी कॉलोनी की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम कालिया बताया जा रहा है।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार, अशोका पाम सोसाइटी निवासी शिक्षिका ने आरोपी की शिकायत की है। शिक्षिका ने बताया कि, वो शनिवार शाम करीब 5 बजे जनगणना कार्य के सिलसिले में बीएसयूपी कॉलोनी सिमरन सिटी पहुंची थीं। यहां वे घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान कालिया नाम का युवक पहुंचा और जनगणना कार्य को ‘फालतू’ बताते हुए विवाद करने लगा।आरोप है कि युवक ने आरती तिवारी के साथ गाली-गलौज की, धमकी दी और धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। महिला कर्मी ने किसी तरह वहां से निकलकर रात करीब 9 बजे टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द पूछताछ की जाएगी।
दरअसल, देशभर में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रायपुर जिले में भी 1 मई से अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तरीके से किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक का सटीक डेटा जुटाया जा सके। अभियान के पहले चरण में 15 मई 2026 तक नागरिक खुद ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों का सर्वे करेंगे। वहीं जनसंख्या की मुख्य गणना फरवरी 2027 में की जाएगी।

You Might Also Like

मुझे यहां तक पंहुचाने वाले कार्यकर्ता हैं : सीएम साय

जब तक प्रदेश में हमारी सरकार, नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना : सीएम साय

राष्ट्रीय पैरा तैराकी में प्रदेश के तैराकों का शानदार प्रदर्शन

चित्रकोट में बैठक नहीं पिकनिक मनाने जा रही सरकार : दीपक बैज

कारोबारी के घर डकैती की खबर निकली झूठी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सालिक साय ने लगवाया बिलड़ेगी में नया ट्रांसफार्मर
Next Article सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?