NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक कलेक्टर ने सपने जगाए, अब नई कलेक्टर पर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक कलेक्टर ने सपने जगाए, अब नई कलेक्टर पर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी!
रायगढ़

एक कलेक्टर ने सपने जगाए, अब नई कलेक्टर पर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी!

सारंगढ़ में विकास की घड़ी चली, और सिस्टम ने समय ही बदल दिया!

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:13 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़ में विकास की रफ्तार ऐसी चली कि जनता को पहली बार लगा- ‘अरे, जिला बनना सिर्फ नक्शे में रंग भरना नहीं होता, ज़मीन पर कुछ बनता भी है!’ नवीन जिला संयुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल का जीर्णोद्धारज् और वो भी एक ही परिसर में। यानी आम आदमी को अब सरकारी दफ्तर खोजने के लिए भूगोल की किताब नहीं पढऩी पड़ेगी। फाइल लेकर इधर-उधर भटकने की पुरानी सरकारी परंपरा पर मानो बुलडोजर चल गया हो। उधर नालंदा लाइब्रेरी, लाइवलीहुड कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज को एक साथ विकसित करने का प्रस्ताव ऐसा था मानो सारंगढ़ में पहली बार किसी ने ‘एजुकेशन हब’ शब्द को सिर्फ भाषण से निकालकर नक्शे पर उतारा हो। टिमरलगा को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मुख्यमंत्री घोषणा ने भी लोगों को यह भरोसा दिलाया कि शायद अब विकास सिर्फ पोस्टर में मुस्कुराता चेहरा नहीं, सडक़ और संरचना के रूप में भी दिखाई देगा। लेकिन सारंगढ़ की किस्मत भी बड़ी फिल्मी है। जैसे ही विकास की गाड़ी ने बुलेट ट्रेन वाली स्पीड पकड़ी, सरकार ने ड्राइवर ही बदल दिया। आईएएस संजय कन्नौजे के कार्यकाल में प्रशासन पहली बार ‘फाइल आगे बढ़ रही है’ वाली दुर्लभ प्रजाति में दिखा। तय समय सीमा, लगातार मॉनिटरिंग और काम की रफ्तार देखकर लोगों को लगने लगा था कि शायद सारंगढ़ अब ‘घोषणा जिला’ से आगे बढक़र ‘निर्माण जिला’ बनने जा रहा है , लेकिन अचानक हुए ट्रांसफर ने जनता को फिर वही पुराना सरकारी अनुभव याद दिला दिया—यहाँ कुर्सी का पहिया विकास के पहिये से ज्यादा तेज घूमता है। अब जिम्मेदारी नई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कंधों पर है। जनता उन्हें सिर्फ एक नए अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि अधूरी उम्मीदों की नई संरक्षक के रूप में देख रही है। चुनौती केवल निर्माण कार्य पूरे करने की नहीं है, बल्कि उस भरोसे को बचाने की भी है जो पिछले कुछ महीनों में बड़ी मुश्किल से पैदा हुआ था। सारंगढ़ की जनता अब तुलना भी करेगी और कसौटी भी तय करेगी। संजय कन्नौजे को लोग ‘रफ्तार वाले कलेक्टर’ के रूप में याद कर रहे हैं। अब देखना यह है कि पद्मिनी भोई साहू उस रफ्तार को बनाए रखती हैं या फिर सरकारी मशीनरी वापस उसी पारंपरिक चाल में लौटती है जहाँ एक पुलिया बनने में उतना समय लगता है जितने में बच्चे स्कूल से कॉलेज पहुँच जाएँ। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सारंगढ़ में अब विकास योजनाओं से ज्यादा चर्चा ट्रांसफर राजनीति की हो रही है। लोग पूछ रहे हैं- अगर हर तेज काम करने वाले अफसर का यही हश्र होना है, तो फिर ‘सुशासन’ का मतलब क्या सिर्फ विज्ञापन बचा है? जनता जानती है कि कलेक्टर बदलने से नक्शे नहीं बदलते, लेकिन नीयत और निगरानी बदल जाए तो परियोजनाएँ वर्षों तक सीमेंट, सरिया और शिलान्यास पत्थरों में दबी रह जाती हैं। सारंगढ़ इस समय ठीक उसी मोड़ पर खड़ा है—जहाँ विकास की इमारत बन भी सकती है और फाइलों में दफन भी हो सकती है। अब नई कलेक्टर के सामने असली परीक्षा यही है कि वे सिस्टम को साधती हैंज् या सिस्टम उन्हें साध लेता है।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि : 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

सीबीआई जांच से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का होगा खुलासा

राइस मिलर्स संघ ने साय मंत्रिमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया

अंजोरीपाली में जुआ फड पर पुलिस की दबिश

वित्त मंत्री ओपी के हाथों 8 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
Next Article वृद्धाश्रम में अभामा महिला सम्मेलन ने मनाया मदर्स डे

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?