NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई
रायपुर

प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई

आयुक्त बोले- नियमित मॉनिटरिंग कर रहे, लापरवाही करने वाले डिस्टलर्स का लाइसेंस करेंगे निरस्त

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री लागू करने के फैसले ने आबकारी विभाग की सप्लाई व्यवस्था बिगाड़ दी है। आधी-अधूरी तैयारी के बीच लागू की गई नई व्यवस्था के कारण प्रदेशभर की शराब दुकानों में देसी और किफायती अंग्रेजी शराब की भारी कमी हो गई है। हालत यह है कि, कई दुकानों में ब्रांड स्टॉक की कमी है। डिस्टिलर्स-बॉटल सप्लाई लॉबी शराब सप्लाई में रुकावट पैदा कर रही है। कैबिनेट में निर्णय होने के बावजूद लॉबी की मनमानी को छुपाने के लिए आबकारी अफसर प्लास्टिक बोतलों में शराब सप्लाई के तिथियों को लगातार बढ़ा रहे हैं। पूरे मामले में आबकारी अधिकारियों ने सप्लाई व्यवस्था पर मॉनिटरिंग करने की बात कही है। आयुक्त के अनुसार, अधीनस्थ अधिकारियों समेत सप्लायरों को बैठक लेकर निर्देश दिए है। 31 मई के बाद पूरी सप्लाई शुरू नहीं होगी तो लापरवाही करने वाले डिस्टलर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की करीब 800 शराब दुकानों तक सप्लाई करने वाली डिस्टिलरियों में 1 अप्रैल से पीईटी प्लास्टिक बोतलों में बॉटलिंग का आदेश लागू किया गया था। अचानक लागू हुए फैसले से डिस्टिलर्स और बॉटल सप्लायर लॉबी में हडक़ंप मच गया। कांच की बोतलों में बॉटलिंग करने वाले कई कारोबारी कोर्ट पहुंच गए। वहीं बड़े पैमाने पर प्लास्टिक बोतलों की व्यवस्था भी नहीं हो सकी। स्थिति बिगडऩे पर विभाग को 31 मई तक फिर से कांच की बोतलों में बॉटलिंग की अनुमति देनी पड़ी। इस बीच करीब 10 दिनों तक कई डिस्टिलरियों में उत्पादन और बॉटलिंग बंद रही। पुराने स्टॉक खत्म होने के बाद अब दुकानों तक मांग के मुकाबले सप्लाई कम है।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में रोजाना करीब 70 करोड़ रुपए की देसी और किफायती अंग्रेजी शराब की बिक्री होती है। सप्लाई बाधित होने से सरकार को हर दिन 40 से 50 करोड़ रुपए तक के राजस्व नुकसान का अनुमान है। प्लास्टिक बोतलों में शराब सप्लाई का निर्णय कैबिनेट ने इसलिए लिया था, ताकि शराब में मिलावट ना हो। लेकिन कारोबारियों की मनमानी के चलते आबकारी विभाग के अधिकारियों को अपना फैसला बार-बार बदलना पड़ रहा है। आबकारी आयुक्त पदुम एल्मा ने बताया कि, लगातार डिस्टलर्स की बैठक ली जा रही है। वर्तमान में प्लास्टिक और कांच बोतल दोनों में सप्लाई जारी है। 15 मई से प्लास्टिक बोतलों में सप्लाई की एक्सरसाइज डिस्टलर्स करेंगे, कई लोगों ने रिफलिंग पट्?टा भी बदलवा लिया है। 31 मई को बाद जो डिस्टलर्स सप्लाई में लापरवाही बरतेगा, उसका लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।

You Might Also Like

एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स की परेड देख सीएम साय हैरान

क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीन-गाजा समर्थन वाली जर्सी पहनी

सडक़ निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा : सीएम साय

ओडिशा के कारोबारी की किडनैपिंग अफवाह

महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी
Next Article आईपीएल मैच से पहले रोहित ने बहाया पसीना, बुमराह का फिटनेस पर फोकस, आरसीबी-मुबई इंडियन मैच आज

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?