NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आईपीएल मैच से पहले रोहित ने बहाया पसीना, बुमराह का फिटनेस पर फोकस, आरसीबी-मुबई इंडियन मैच आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आईपीएल मैच से पहले रोहित ने बहाया पसीना, बुमराह का फिटनेस पर फोकस, आरसीबी-मुबई इंडियन मैच आज
रायपुर

आईपीएल मैच से पहले रोहित ने बहाया पसीना, बुमराह का फिटनेस पर फोकस, आरसीबी-मुबई इंडियन मैच आज

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। आईपीएल 2026 के लिए राजधानी पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम ने मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस की। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 मई यानी कल टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। उससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और अपने खास पुल शॉट्स के साथ कई स्ट्रोक्स खेले। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग, रनअप और फिटनेस को लेकर स्पेशल तैयारी की। उन्होंने गेंदबाजी से पहले कई फिटनेस ड्रिल्स भी की। ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है, ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमी कार पासेस को लेकर एप्रोच लगा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों ने करीब 18 मिनट तक कैचिंग प्रैक्टिस और वार्मअप किया। इसके बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग-अलग नेट्स में विशेष अभ्यास कराया गया। प्रैक्टिस सेशन में टीम के सात विदेशी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। तेज गेंदबाजों ने नेट्स पर अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ पर काम किया। प्रैक्टिस के दौरान कुछ खिलाड़ी मनोरंजक वीडियो शूट करते भी दिखे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ अलग-अलग शहरों और जिलों से आने वाले हैं। इस दौरान जाम की स्थिति न बने और दर्शक समय पर स्टेडियम पहुंच सकें, इसके लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।

वैलिड टिकट या पास से ही मिलेगी एंट्री
दर्शकों से कहा गया है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचे, टिकट पर अंकित गेट नियम का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। वैलिड टिकट या पास धारकों को ही एंट्री दी जाएगी।

ये सामानों पर प्रतिबंध
स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का देशव्यापी शुभारंभ

‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में सीएम साय ने की पूजा-अर्चना

बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : जांच में मिले 150 संदिग्ध खातेधारक

बस्तर को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान-सीएम विष्णुदेव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई
Next Article पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत : सीएम साय

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?