NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर स्थापना समारोह का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर स्थापना समारोह का भव्य आयोजन
रायगढ़

श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर स्थापना समारोह का भव्य आयोजन

कथावाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कर रही निहाल

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के रेगड़ा (संबलपुरी) में आयोजक श्रद्धालु नोहरलाल पटेल, रथ कुंवर पटेल, जयराम पटेल रुपकुंवर पटेल व परिवार के सभी सदस्यों द्वारा व साधना शक्ति पीठ के महंत श्री श्री शिव योगी कृष्णा अभिषेक जी महाराज के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। व्यासपीठ पर कथा वाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी (चित्रकूट धाम) विराजित होकर अपने दिव्य प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि आठ बजे तक निहाल कर रही हैं।
धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत पहले दिन विगत सात मई को शाम चार बजे भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे आतिशबाजी, करमा पार्टी व भगवान के जयकारे के साथ निकाली गई व शाम छह कथा आरंभ किया गया। रात आठ बजे भंडारा महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इसी तरह विगत 7 से 9 मई तक मंदिर स्थापना समारोह के अंतर्गत भगवान शिव मंदिर, शनि मंदिर एवं हनुमान मंदिर की स्थापना पूजा – अर्चना की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से भाग लिया। वहीं आगामी 15 मई को दोपहर 12 बजे तुलसी वर्षा, हवन सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति एवं आशीर्वाद का धार्मिक कार्यक्रम होगा।

कथा सुनने से होता है कल्याण

व्यासपीठ पर विराजित कथावाचिका सुश्री खुशबू त्रिपाठी ने कथा के प्रथम दिन भागवत जी का महात्म और सच्चितानंद भगवान के स्वरूप का वर्णन, भागवत कल्पवृक्ष की महिमा, मोक्ष का मार्ग,बताते हुए सत्य के मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा प्रसंग के माध्यम से प्रेरित कीं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कालिकाल में भगवान की कथा सुनने से सत्संग करने से होता है मनुष्यों का कल्याण। अवतार क्यों लेते हैंजब – जब होय धरम की हानि।बाढएं असुर अधम अभिमानी।। तब- तब प्रभु अवतार लेते हैं। इसी तरह उन्होंने सूत जी द्वारा शौंकादिक ऋ षियों के 6 प्रश्नों का उत्तर देना। श्री शुकदेव जन्म की कथा, श्री बेदव्यास जी महराज द्वारा भागवत जी की रचना करना व ब्यास जी द्वारा श्री शुकदेव जी को भागवत अर्पण करना, बुआ कुंती द्वारा श्री हरि की स्तुति.. भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म आदि कथा का सहज व सरल ढंग से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। प्रतिदिन कथा स्थल में श्रद्धालुओं की कथा श्रवण करने भीड़ उमड़ रही है।वहीं आयोजक श्री पटेल परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल होने का निवेदन किया है। सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को भव्यता देने में श्री पटेल परिवार के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

You Might Also Like

न.पं. लैलूंगा का चुनाव बन रहा दिलचस्प

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

युवा पत्रकार संतोष पुरुषवानी की माता संगीता देवी का निधन

रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया सम्मान, परिजनों को भी किया सम्मानित

टांगी से हमला कर की थी युवक की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
Next Article देर रात कोसमनारा पहुंचे कथा वाचक पं. चंदन कृष्ण महाराज

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?