NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रावाभाठा के एक घर से मिला बम बनाने का रॉ-मटेरियल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रावाभाठा के एक घर से मिला बम बनाने का रॉ-मटेरियल
रायपुर

रावाभाठा के एक घर से मिला बम बनाने का रॉ-मटेरियल

एयरगन-बैटरी-कैमिकल बरामद, मितानिन के घर परिचित ने छोड़ा

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। शहर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान मिला है। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम वार्ड नंबर-13 में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सामान विनय देवांगन नाम के शख्स का बताया जा रहा है, जो किसी कांग्रेस नेता का साला है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करेगी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
मितानिन का है मकान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। बुधवार की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था। उसने कहा कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे पार्षद

सूचना मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए। बुधवार की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की। जांच के दौरान उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला। इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी

मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस विनय देवांगन का यह सामान बताया जा रहा है, वह कांग्रेस नेता का साला है। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड ने संदिग्ध सामग्री की जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

You Might Also Like

पैरा परिवहन में अनियमितता : अजय चंद्राकर बोले, 53 करोड़ कागजों पर खर्च

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, एनजीटी आदेश के उल्लंघन पर 14 ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई

देशभर के 345 राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की सख्ती

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने डहरिया-भगत का दिल्ली में डेरा

सीएम साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में, … ग्राम महापल्ली में चौथे प्याऊ का शुभारम्भ
Next Article बाइक मिस्त्री ने लगाई फांसी

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?