NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल
रायगढ़

सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल

आवागमन की कठिनाइयों के बीच प्रशासन की त्वरित पहल से मिली नई राह

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जीवन की छोटी-छोटी जरूरतें भी तब बड़ी चुनौती बन जाती हैं, जब शारीरिक असुविधा के कारण हर कदम दूसरों पर निर्भर होकर उठाना पड़े। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुइयापानी निवासी श्री विनोद मिंज भी लंबे समय से ऐसी ही कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। आवागमन में परेशानी के कारण दैनिक कार्यों के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना भी उनके लिए आसान नहीं था। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम झगरपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। शिविर में उन्होंने दिव्यांगजन हेतु मोटराइज्ड ट्राई सायकल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडेय ने बताया कि विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत लैलूंगा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रीति नायडू, गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण यादव एवं सरपंच श्री दिनेश भगत के हाथों श्री विनोद मिंज को मोटराइज्ड ट्राई सायकल प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्राई सायकल मिलने से अब श्री विनोद मिंज का आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो सकेगा। इससे न केवल उनके दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। लंबे समय से जिस समस्या के कारण उनका जीवन सीमित होता जा रहा था, उसका समाधान अब उनके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं जिस संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं, यह पहल उसका एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है। दिव्यांग श्री विनोद मिंज ने सहायता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया।

You Might Also Like

जिंदल कर्मचारी के बेटे फांसी लगाकर दी जान

बिजली तार से शिकार का फंदा बिछाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

ओपी चौधरी के पक्ष में कल अमित शाह का रोड-शो

रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुरु नानक जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा
Next Article रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, युवाओं को मिलेगा कम से कम 9 हजार रुपए प्रतिमाह व उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?